Dhanteras 2023: धनतेरस पर इन चीजों का करें दान, जीवन में कभी नहीं आएंगी Financial problems
Dhanteras 2023: धनतेरस का पर्व आज देशभर मनाया जा रहा है। इस शुभ दिन पर दान करना अच्छा माना जाता है। अगर आप इस दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इन वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।;
Dhanteras 2023: देशभर में आज धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर देव की पूजा होती है। आज के दिन नया सामान खरीदने की परंपरा है। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी की जाती हैं। इन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि धनतेरस वाले दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए आज आपको ऐसी कई चीजों का दान कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। कहा जाता है कि आज के दिन दान करना महादान होता है। ऐसा कहा जाता हैं कि अगर किसी की जिंदगी में आर्थिक समस्याएं हैं, तो इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है।
जरूरतमंद को दान करें अनाज
धनतेरस के दिन गरीबों को अनाज दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहे, तो किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी खुश रहेगी और धन-धान्य की कमी भी दूर हो जाएगी।
पीले कपड़ों का दान करें
धनतेरस के दिन पीला कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पीले कपड़ों का दान करने से पुण्य मिलता है। पीले रंग के कपड़ों का संबंध बृहस्पति ग्रह से जुड़ा रहता है।
मिठाई और नारियल का दान करें
धनतेरस पर मिठाई और नारियल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाएंगी। मगर इस बात का ध्यान रखें कि इन वस्तुओं का दान किसी जरूरतमंद को ही करना चाहिए।
लोहे का दान करें
आज के दिन लोहे का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज ऐसा करने से आपकी जिंदगी में दुख खत्म हो सकते है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है।
ये भी पढ़ें:-Diwali Special Story: दिवाली पर लक्ष्मी की पूजा में इसलिए रखी जाती है कौड़ियां, जानें महत्व और मान्यता