Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा जरूर खरीदें ये 5 चीजें, घर की तिजोरी कभी नहीं होगी खाली

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आइये जानते हैं, वह कौन सी चीजें है...;

Update: 2023-11-09 07:13 GMT

 Dhanteras 2023: देशभर में कल यानी 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए सभी बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही हैं। धनतेरस के पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे। यही कारण है कि धनतेरस पर धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके अलावा धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर देव की पूजा की जाती है। इस दिन सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है। लेकिन, क्या आपको पता है कि धनतेरस वाले दिन सोना-चांदी के अलावा किन 5 चीजों का खरीदना शुभ होता है। आइए जानते हैं।

पीतल के बर्तन

हिंदू शास्त्र के अनुसार, धनतेरस वाले दिन पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों में ऐसा लिखा है कि पीतल धन्वंतरि को काफी पसंद है। मान्यता है कि धनतेरस पर पीतल की वस्तुओं की खरीदारी करने से धन्वंतरि देव की कृपा बनी रहती है। 

धातु और मिट्टी की मूर्तियां

हिंदू शास्त्र में मिट्टी को पंचतत्व का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर मिट्टी से बनी मूर्तियों को खरीदना चाहिए। इस दिन मूर्ति खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन अष्टधातु से बनी मूर्तियां खरीदना घर के लिए शुभ होता है। 

साबुत धनिया

धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन साबुत धनिया खरीदने से साल भर कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। इन दिन साबुत धनिया खरीदकर माता लक्ष्मी और कुबेर देवता को अर्पित करने से धन में वृद्धि होती है। 

कौड़ी

धनतेरस के दिन कई लोग कौड़ी खरीदते है। पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन से जो रत्न मिले थे, उन्ही में से एक कौड़ी भी थी। इसी वजह से धनतेरस के दिन कौड़ी खरीदना घर के लिए शुभ होता है। कौड़ी को खरीदकर कुबेर देवता और मां लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए।

झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है। इसी वजह से धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ और घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

ये भी पढ़ें:- Diwali 2023: दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना नहीं आएंगी मां लक्ष्मी


Tags:    

Similar News