Dhanteras 2023: इस वजह से धनतेरस पर खरीदा जाता है नमक, आज के दिन जरूर करें ये काम

Dhanteras 2023: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी लोग सोना-चांदी, पीतल के बर्तन खरीदते हैं। इसके अलावा, आज के दिन नमक खरीदना भी शुभ होता है। नमक खरीदने और इसका दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइएं जानते हैं कि आज के दिन नमक क्यों खरीदा जाता है।;

Update: 2023-11-10 05:21 GMT

Dhanteras 2023: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इसको लेकर सभी बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही हैं। धनतेरस को धन्वंतरी भी कहा जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और लक्ष्मी गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इसी वजह से धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। आज के दिन सोना-चांदी, बर्तन खरीदने की परंपरा शुरू से चली आ रही है। इसके अलावा, कई अन्य चीजें जैसे झाड़ू, वाहन, कौड़िया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, लक्ष्मी-गणेश के चरण भी खरीदना घर के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नमक खरीदने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है।

नमक खरीदना क्यों शुभ होता है

मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ है और नमक भी समुद्र से ही निकलता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म भी हुआ था और भगवान धन्वंतरि भी समुद्र से बाहर आए थे। इसी वजह से धनतेरस के दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी आप धनतेरस की खरीदारी कर रहे है, तो कई अन्य चीज़ों के साथ नमक जरूर खरीदना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन नमक खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

रसोई में नमक रखें

धनतेरस के दिन खड़ा नमक खरीदना चाहिए और इसको लाल कपड़े में बांधकर रसोई में रखें। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि नमक को ऐसी जगह पर रखना है, जहां पर किसी की नजर न पड़े। नमक को पूरे साल उसी जगह पर रखा रहने दें। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस पर नमक खरीदकर रसोई में इस्तेमाल करने से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। आज के दिन नमक के पानी से नहाने से बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कई शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। 

नमक का दान करें

आज के दिन नमक खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही, नमक का दान करना भी शुभ होता है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आज के दिन नमक किसी को भी उधार में नहीं दें। 

ये भी पढ़ें:- Dhanteras 2023: धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त और महत्व



Tags:    

Similar News