Diwali 2021 : दिवाली के दिन आज जरुर करें नारियल का ये चमत्कारी टोटका, महालक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Diwali 2021 : दीपावली का त्योहार हिन्दू सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है। वहीं दिवाली के पर्व को लेकर देशभर में बड़ी धूमधाम मची हुई है। हिन्दू सनातन धर्म में दीपावली के त्योहार को लेकर लोग अपनी सुविधा और हैसियत के अनुसार कई दिन पहले से अपने घरों में तैयारियां शुरू कर देते हैं। घरों को दुल्हन की तरह सजाते हैं।;

Update: 2021-11-04 02:10 GMT

Diwali 2021 : दीपावली का त्योहार हिन्दू सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है। वहीं दिवाली के पर्व को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। हिन्दू सनातन धर्म में दीपावली के त्योहार को लेकर लोग अपनी सुविधा और हैसियत के अनुसार कई दिन पहले से अपने घरों में तैयारियां शुरू कर देते हैं। घरों को दुल्हन की तरह सजाते हैं। तथा लोग दीपावली के दिन अपने रीति रिवाज के अनुसार तरह-तरह से पूजा-पाठ और टोने-टोटके आदि भी करते हैं। इन टोने-टोटके और पूजा पाठ के लोगों के जीवन में कई बार बड़े फायदे भी होते हैं। जिससे जीवन खुशहाल हो जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो जाती है। कई बार तो ये टोने-टोटके ऐसा प्रभाव दिखाते है कि जीवन की सारी परेशानी और झंझटों से मुक्ति मिल जाती है। तो आइए जानते हैं दीपावली के दिन किए जाने वाले कुछ टोटके के बारें में ...

ये भी पढ़ें: Diwali 2021: दिवाली पर घर में लगाएं लक्ष्मी और विष्णु कमल के पौधे, आपको होगा धनलाभ

दीपावली से एक दिन पहले या दिवाली के दिन ही आप एक पूजा वाला नारियल खरीदकर अपने घर लेकर आए। और दीपावली सपर सुबह-सुबह स्नान-शौच आदि जाने से पहले ही उस नारियल को एक पत्थर के साथ किसी रस्सी अथवा धागे आदि से बांध लें। और नारियल को ले जाकर किसी नदी अथवा सरोवर में डूबों दें।

नारियल को किसी ऐसे स्थान पर डूबो दें जहां से नारियल को निकालने पर आपको वह नारियल आसानी से मिल जाए। और नारियल को डूबते समय हाथ जोड़कर विनती करें कि मैं आपको शाम के समय माता महालक्ष्मी के साथ लेने आऊंगा।

आप शाम को सूर्यास्त के बाद नदी अथवा सरोवर जहां भी आपने नारियल को डूबोया था, वहां जाकर उस नारियल को जल से निकाल कर अपने घर ले आएं। और दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के दौरान उस नारियल की भी विधिविधान से पूजा करें। तथा दीपावली की रात ही नारियल को पूजास्थल से उठाकर अपनी तिजोरी, ग्रह भंडार, सिंदूक, लॉकर आदि में रख दें।

इस टोटके को करते समय माता महालक्ष्मी में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास रखें। ऐसा करने से आपके घर में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके रोजगार, कारोबार, बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में तरक्की होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News