Diwali 2021: धनतेरस - दीपावली से पहले खरीदारी के लिए शुभ रहेगा समय
- जानें, दिवाली से पहले किस दिन क्या खरीदें
- जानें, खरीदारी के लिए बन रहे कौन से शुभ मुहूर्त
;
Diwali 2021: अब त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में दीपावली से पूर्व धनतेरस पर खरीदारी का माहौल बन जाता है। परन्तु इस बार आप धनतेरस और दीपावली से पहले खरीदारी कर सकते हैं और वो भी शुभ मुहूर्त में। यह महामुहूर्त 28 अक्टूबर को बन रहा है। वहीं महामुहूर्त के इस संयोग को नक्षत्रों के राजा गुरु पुष्य नक्षत्र आपके लिए लेकर आए हैं। इस वर्ष स्वर्ण आभूषण, भूमि-भवन के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र 25 घंटे 57 मिनट रहेगा। इस साल गुरु-पुष्य को साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग और भी खास बना रहा है। इस दिन सोना-चांदी और भूमि-भवन की खरीदारी विशेष लाभदायक मानी गई है।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष स्वर्ण आभूषण, भूमि-भवन के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र 25 घंटे 57 मिनट रहेगा। इस साल गुरु-पुष्य को साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग और भी खास बना रहा है। मान्यता है कि इन शुभ मुहूर्तों में खरीदी गई वस्तु सुख दायक होती है। विशेष योग संयोग में गहने, वाहनों और नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा। तो आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास के अनुसार, दीपावली तक कब कौन से योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Diwali 2021: साल 2021 में दीपावली कब है और जानें पूजा का ये विशेष शुभ मुहूर्त
25 अक्टूबर- अमृत सिद्धि योग
27 अक्टूबर- रवि योग
28 अक्टूबर- सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गुरु पुष्य, अमृत
02 नवम्बर- त्रिपुष्कर योग
03 नवम्बर- सर्वार्थ सिद्धि योग
05 नवम्बर- सर्वार्थ सिद्धि योग, राज योग, कुमार योग
पुष्य नक्षत्र मुहूर्त
सप्तमी तिथि आरम्भ : 28 अक्टूबर प्रातः 9.41 बजे से
सप्तमी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर प्रातः11.38 बजे तक
रवि योग: 28 अक्टूबर प्रातः 9.30 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: 28 अक्टूबर पूरे दिन
गुरु पुष्य के संयोग में चौघड़िया
चर : प्रातः 10.30 से दोपहर 12 बजे तक।
लाभ : दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक ।
अमृत : दोपहर 1.31 से 3 बजे तक।
शुभ : दोपहर 4.30 से शाम 6 बजे तक।
अमृत : सायं 6.01 से 7.30 बजे तक।
चर : सायं 7.31 से रात 9 बजे तक।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)