Diwali 2022 : दीपावली महापर्व के लिए अक्टूबर माह की ये तिथियां हैं बहुत खास, विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें
Diwali 2022 : दिवाली जिसे दीपावली भी कहा जाता है, वह सालभर का सबसे प्रसिद्ध त्योहार होता है। दिवाली का महापर्व धनतेरस के दिन से शुरू होता है और भाईदूज के पर्व के साथ पांच दिवसीय इस पर्व का समापन हो जाता है।;
Diwali 2022 : दिवाली जिसे दीपावली भी कहा जाता है, वह सालभर का सबसे प्रसिद्ध त्योहार होता है। दिवाली का महापर्व धनतेरस के दिन से शुरू होता है और भाईदूज के पर्व के साथ पांच दिवसीय इस पर्व का समापन हो जाता है। अधिकतर क्षेत्रों में दीपावली महापर्व की अवधि पांच दिनों की होती है, जबकि महाराष्ट्र में दिवाली महापर्व एक दिन पहले यानि कि, गोवत्स द्वादशी के दिन से शुरू हो जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल दीपावली कब है, इस पर्व का दिन और दिनांक क्या रहेगा। साथ ही इस पांच दिवसीय महापर्व की प्रमुख तिथियां क्या होंगी।
दिवाली महापर्व 2022 कैलेंडर
दीपावली महापर्व | अग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, दीपावली महापर्व की प्रमुख तारीख | वार | हिन्दी पंचांग के अनुसार, दीपावली महापर्व की तिथि | व्रत और त्योहार |
दीपावली का पहला दिन | 21 अक्टूबर 2022 | शुक्रवार | एकादशी | गोवत्स द्वादशी, वसुबारस |
दीपावली का दूसरा दिन | 22 अक्टूबर 2022 | शनिवार | द्वादशी | धन त्रयोदशी, धनतेरस, धन्वन्तरि त्रयोदशी यम द्वितीया, यम दीपम |
दीपावली का तीसरा दिन | 23 अक्टूबर 2022 | रविवार | त्रयोदशी | काली चौदस, हनुमान पूजा |
दीपावली का चौथा दिन | 24 अक्टूबर 2022 | सोमवार | चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी, तमिल दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दिवाली, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा |
दीपावली का पांचवां दिन | 25 अक्टूबर 2022 | मंगलवार | अमावस्या | दिवाली स्नान, दिवाली देव पूजा |
दीपावली का छठा दिन | 26 अक्टूबर 2022 | बुधवार | प्रतिपदा | गोवर्धन पूजा, अन्नकूट बलि प्रतिपदा, द्यूत क्रीड़ा, गुजराती नया साल, भैया दूज, भाऊ बीज, यम द्वितीया |
पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है, इसीलिए गोवर्धन पूजा बुधवार को मनायी जाएगी और उसी दिन भाई दूज का पर्व भी मनाया जाएगा। क्योंकि सूतक काल के दौरान कोई भी पूजा-पाठ और हवन यज्ञ आदि अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं, इस दौरान सभी धार्मिक अनुष्ठान वर्जित माने जाते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)