Diwali 2023: इस साल दिवाली कब है, जानिए तारीख और पूजा करने का शुभ मुहूर्त
Diwali 2023: दीपावली पर्व के लिए सभी घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चलिए जानते हैं कि दिवाली कब है और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है।;
Diwali 2023: हर साल दिवाली त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। दिवाली के दिन पूरा घर दीयों की रोशनी से जगमगा जाता है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन ही माता लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं। इसी कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं। दिवाली वाले दिन लोग पूरे घर को रोशनी से चमका देते हैं। वहीं पिछले साल की तरह इस बार भी लोगों में दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन है कि इस साल दिवाली आखिरकार कब हैं? इस बार दिवाली11 नवंबर को है या 12 नवंबर को। इस खबर के जरिए हम आपकी दिवाली की कंफ्यूजन दूर करेंगे। साथ ही, पूजा करने का शुभ मुहुर्त क्या है, वो भी बताएंगे।
दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचाग के अनुसार, दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दिवाली का त्योहार देशभर में 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। इस साल 2023 में अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगी। अमवास्या तिथि का समापन 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर होगा। इसलिए दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करने का शुभ मुहूर्त
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है। पूजा करने का शुभ मुहुर्त 12 नवंबर को शाम 5 बजे शुरू होगा और रात 7 बजकर 36 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती हैं। साथ में मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने का महत्व
दिवाली वाले दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजा करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि जब लक्ष्मी की पूजा की जाती है, तो लक्ष्मी जी उनके घर में ठहर जाती हैं। इस दिन को लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है, उसी व्यक्ति के पास धन भी रहता है। इसी वजह से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या वाले दिन अगर माता लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो जाए, तो उस व्यक्ति के घर में धन की कोई कमी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें:- Karwa Chauth Mehendi 2023: करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय न करें ये गलती