शुक्रवार के दिन ना करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज
हमारे हिन्दू सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का काफी महत्व होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी और दैत्य गुरु शुक्राचार्य का दिन होता है। यानी यह दिन शुक्राचार्य को भी समर्पित है और शुक्राचार्य ग्रह के स्वामी है। यानी शुक्राचार्य शुभ, सुख और संपत्ति देने वाले हैं और भौतिक सुखों के दाता है। तो आइए जानते हैं कि, शुक्रवार के दिन ऐसे कौन से काम ना करें जिससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।;
हमारे हिन्दू सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का काफी महत्व होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी और दैत्य गुरु शुक्राचार्य का दिन होता है। यानी यह दिन शुक्राचार्य को भी समर्पित है और शुक्राचार्य ग्रह के स्वामी है। यानी शुक्राचार्य शुभ, सुख और संपत्ति देने वाले हैं और भौतिक सुखों के दाता है। तो आइए जानते हैं कि, शुक्रवार के दिन ऐसे कौन से काम ना करें जिससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
ये भी पढ़ें : Parivartini Ekadashi 2021 Date: परिवर्तनी एकादशी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
शुक्रवार के दिन क्या नहीं करें
शुक्रवार के दिन झाड़ू को अपनी नजरों से दूर ही रखें और इस दिन झाड़ू कभी भी आपको दिखाई नहीं देना चाहिए। इसीलिए उसे कहीं छिपाकर रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का दोष लगता है। वहीं घर में मकड़ी का जाला नहीं लगने देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी घर में निवास नहीं करतीं हैं। वहीं शुक्रवार के दिन बाल भी नहीं कटवाना चाहिए और इस दिन बाल भी नहीं धोना चाहिए। तथा शुक्रवार के दिन खट्टी सब्जी भी नहीं बनानी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Anant Chaturdashi 2021: अनंत चतुर्दशी की पूजा विधि और अनंत चतुर्दशी का धागा कैसे बनाए, जानें...
जो लोग मां संतोषी को मानते हैं उन्हें तो बिलकुल भी शुक्रवार के दिन अपने घर में खट्टी सब्जी नहीं बनानी चाहिए। वहीं शुक्रवार के दिन बाजार से नमक भी खरीदकर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ है, समुद्र मां लक्ष्मी के पिता हैं और नमक की उत्पत्ति भी समुद्र से हुई है। यानी नमक एक तरह से मां लक्ष्मी का भाई है, इसीलिए नमक को हमारे शास्त्रों में कर्जा बताया है। वहीं इसीलिए कभी भी किसी से नमक नहीं मांगा जाता है। अत: शुक्रवार के दिन इन कामों को करने से बचना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)