Durga Puja Date 2020 Kab Hai, दुर्गापूजा 2020 कब है, Vijaya Dashami 2020 Date and Time, विजयादशमी 2020 कब है, आइए आप भी जानें
(Durga Puja Date 2020 Kab Hai)वर्ष 2020 में दुर्गापूजा की तिथि कब है, दुर्गा पूजा कब मनाई जाएगी। (Vijaya Dashami 2020 Date and Time) दशहरा यानि विजया दशमी वर्ष 2020 में कब है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानि विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।;
(Durga Puja Date 2020 Kab Hai)वर्ष 2020 में दुर्गापूजा की तिथि कब है, दुर्गा पूजा कब मनाई जाएगी। (Vijaya Dashami 2020 Date and Time) दशहरा यानि विजया दशमी वर्ष 2020 में कब है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानि विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसके अलावा इसी दिन राम-रावण युद्ध में राम ने रावण का वध करके सीता यानि माता जानकी जी को रावण के चंगुल से आजाद कराया था। ऐसा माना जाता है कि मां दर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर के साथ लगातार युद्ध किया था। दसवें दिन जिसे दशमी तिथि भी कहते हैं। उसी दिन मां दुर्गा को विजय हासिल हुई थी। दुर्गा पूजा खास तौर से बंगाल, उड़िसा, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, झारखंड, और बिहार में धूमधाम से मनाई जाती है। इन राज्यों में षष्ठी तिथि से लेकर दशमी तिथि तक दुर्गा उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान भव्य पंडाल बनाए जाते हैं। और उन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस दौरान मां की अराधना करने के अलावा अनेक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि दशहरे के दिन अगर किसी को नीलकंठ नाम का पक्षी दिख जाए तो उसे इस दिन देखना बहुत शुभ माना जाता है। नीलकंठ भगवान शिव का प्रतीक है। जिनके दर्शन से सौभाग्य और पुण्य की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के दसवें दिन यानि विजयादशमी को पंडालों में महिलाएं मां दुर्गा की पूजा करने के बाद उन्हें सिंदूर चढ़ातीं हैं। इस दौरान मां दुर्गा को पान और मिठाई का भोग लगाया जाता है। इसके बाद महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। इस परंपरा को सिंदूर खेला कहा जाता है। इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा की मांग भरकर उनके मायके से उन्हें ससुराल विदा किया जाता है। सिंदूर खेला के बाद माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस दौरान लोग नाचते-गाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा पानी में विसर्जित कर देते हैं।
वर्ष 2020 में नवरात्रि 17 अक्टूबर से प्रारंभ होंगी। और नवरात्रि का नौंवा दिन 25 अक्टूबर को होगा। दशमी तिथि यानि विजयादशमी 26 अक्टूबर 2020 को होगी।