Dussehra 2020 Kab Hai : शनि दोष से हैं पीड़ित तो दशहरे के दिन जरूर करें ये उपाय, साढ़े साती और ढैय्या से भी मिलेगी मुक्ति

Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे का त्योहार (Dussehra Festival) हिंदू धर्म में अत्याधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान राम (Lord Rama) ने रावण का वध करके धर्म की स्थापना की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन यदि आप कुछ उपाय करते हैं तो आप अपने जीवन की सभी परेशनियों से मुक्ति पा लेंगे इतना ही नहीं इस दिन किए गए उपायों से शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है तो चलिए जानते हैं दशहरे के उपाय।;

Update: 2020-10-03 12:02 GMT

Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरा 25 अक्टूबर 2020 (Dussehra 25 October 2020) को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन रावण,मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले फूंक कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया जाता है। दशहरे (Dussehra) के इस त्योहार पर यदि आप कुछ उपाय कर लेते हैं तो आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी और साथ ही आपक भगवान राम का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

दशहरे पर शनि दोष से मुक्ति के उपाय (Dussehra Per Shani Dosh Se Mukti Ke Upay)

1.यदि आप शनि दोष से पीडित हैं तो आपको दशहरे के दिन शमी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

2.आपको दशहरे के दिन किसी भी शमी के पौधे की देखभाल करने का प्रण अवश्य लेना चाहिए।ऐसा करने से आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।

3.यदि आप साढ़े साती या ढैय्या से पीड़ित हैं तो आपको दशहरे के दिन शमी के पेड़ की लकड़ियों से शनिदेव का हवन किसी योग्य ब्राह्मण से अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

4.शनिदेव का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए आपको दशहरे के दिन शनिदेव के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

5. इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी निर्धन व्यक्ति को दान अवश्य दें। यदि आप दशहरे पर कंबल बाटें तो यह आपके लिए काफी शुभ होगा। ऐसा करने से शनि देव आपसे प्रसन्न होंगे।

6.अगर आपका स्वास्थय खराब रहता है तो दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचें तेल का दीपक अवश्य जलाएं और प्रत्येक शनिवार ऐसा करें। यह उपाय करने से आपके स्वास्थय में जल्द ही लाभ होगा।

7.दशहरे के पशु और पक्षियों की सेवा अवश्य करें और उनकी सेवा का प्रण लें।ऐसा करने से आपकी कुंडली में शनि चाहे कितना भी खराब क्यों न हो आपको उसके शुभ फल ही प्राप्त होंगे।

8. दशहरे के दिन अपने घर के बुजुर्गों के पैर अवश्य छुएं और उनका आर्शीवाद अवश्य लें। ऐसा करने से भी आपको शनि पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

9.यदि आपको लगता है कि आपके घर में बुरी शक्तियों जैसे भूत प्रेत आदि का वास है तो आप शमी के पेड़ के कांटो से हवन करें। ऐसा करने सें आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

10.दशहरे के दिन चीटियों को मीठा अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से सभी प्रकार के शनि दोष तो समाप्त होंगे ही साथ ही आपको शनिदेव का आशीर्वाद भी प्रैाप्त होगा। 

Tags:    

Similar News