Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे पर जरूर करें ये काम, मिलेगा साल भर लाभ

Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे का त्योहार (Dussehra Festival) असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। इसलिए दशहरे को विजयदशमी (Vijayadashami) के नाम से जाना जाता है। यदि आप दशहरे के दिन कुछ कार्य करते हैं तो आपको आने वाला साल बहुत ही सुखमय बीतेगा और आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं पड़ेगा।;

Update: 2020-10-01 09:53 GMT

Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे का पर्व 25 अक्टूबर 2020 (Dussehra 25 October 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध करके धरती का पाप मुक्त कराया था। इसी कारण से हिंदू धर्म में दशहरे (Dussehra) को विशेष महत्व दिया जाता है। लेकिन इस दिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं जो आपको जरूर करने चाहिए और यदि आप इन कार्यों के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं दशहरे पर कौन से कार्य करने चाहिए।

दशहरे पर क्या करें (Dussehra Per Kya Kare)

1. दशहरे दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा को बहुत महत्व दिया जाता है। इसलिए यदि आपके पास किसी भी तरह का अस्त्र शस्त्र हो तो उसकी पूजा अवश्य करें।

2. इस दिन शमी के पेड़ की विशेष पूजा की जाती है। इसलिए संभव हो तो इस दिन शमी के पेड़ की पूजा अवश्य करें।

3.दशहरे के दिन गुप्त दान किया जाता है। इसलिए आप अपने सामर्थ्य के अनुसार इस दिन गुप्त दान अवश्य करें।

4.इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शनों को बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपको दशहरे पर नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो आपको पूरा साल सुख पूर्वक बीतेगा।

5.दशहरे के दिन यदि आपको रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाए तो आप उसे अपने घर में लाकर अवश्य सुरक्षित रखें।ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

6.इस दिन आप मां दुर्गा के चरणों को लाल रंग के कपड़े से अवश्य पोछें और इसके बाद उस कपड़े तो अपने पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपको धन की कभी कोई समस्या नही होगी।

7.दशहरे के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न और दान दक्षिणा अवश्य दें। ऐसा करने से आपको मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

8. इस दिन आपको पशु और पक्षियों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान राम की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

9. रावण दहन के बाद अपने घर के बुजुर्गों के पैर छुकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें।ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।

10.दशहरे पर रावण दहन के बाद आपको पान अवश्य खाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Tags:    

Similar News