Dussehra 2020 Kab Ka Hai : दशहरे पर भूलकर भी न करें ये काम,नहीं तो हो सकता है आपको भारी नुकसान
Dussehra 2020 Kab Ka Hai : दशहरे का त्योहार (Dussehra Festival) असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जो आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए और यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान राम (Lord Rama) के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।;
Dussehra 2020 Kab Ka Hai : दशहरे का पर्व 25 अक्टूबर 2020 (Dussehra Festival 25 October 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण को मारकर धरती पर धर्म की स्थापना की थी। इसी कारण से दशहरे को विजयदशमी (Vijayadashami) के नाम से भी जाना जाता है। इसी कारण से इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है तो चलिए जानते हैं दशहरे पर क्या न करें।
दशहरे पर क्या न करें (Dussehra Per Kya Na Kare)
1. दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की जाती है। इसलिए अपने शस्त्रों को इस दिन इधर - उधर न फेंके।
2. इस दिन किसी भी पेड़ पौधे को न तो उखाड़ना चाहिए और न हीं काटना चाहिए। क्योंकि इस दिन शमी के पेड़ की पूजा की जाती है।
3. दशहरे के दिन भूलकर भी अपने घर में कलेश न करें नहीं तो आपको भगवान राम के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
4. इस दिन न तो किसी की निंदा करें और न हीं झूठ बोलें। इसके अलावा आपको इस दिन किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए।
5.दशहरे के दिन आपको किसी भी पशु या पक्षी को न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए।
6.इस दिन आपको किसी भी बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
7. दशहरे के दिन आपको रावण दहन के बाद उसकी राख को भी घर पर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
8. इस दिन आपको भूलकर भी किसी निर्धन व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए नहीं तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
9.दशहरे के दिन आपको भूलकर भी मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
10. इस दिन किसी भी ब्राह्मण का अपमान न करें नहीं तो आपको भगवान राम के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।