Dussehra 2020 Start Date : दशहरे पर जानिए शमी के पेड़ की पूजा के लाभ
Dussehra 2020 Start Date : दशहरे का त्योहार (Dussehra Festival) भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण,कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले फूंककर लोगों को असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया जाता है। इतनी ही नहीं इस दिन पूजा का भी विशेष महत्व होता है। यदि आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा (Shami Tree Puja) करते हैं तो आप अनेकों लाभ प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं शमी के पेड़ की पूजा के लाभ।;
Dussehra 2020 Start Date: दशहरा 25 अक्टूबर 2020 (Dussehra 25 October 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम (Lord Rama) ने रावण का वध करके धरती पर अधर्म का सर्वनाश किया था। इसी कारण से हिंदू धर्म में इस दिन को अत्यंत विशेष माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन शमी के पेड़ की पूजा को अत्याधिक महत्व दिया जाता है और यदि आप इसक बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं शमी के पेड़ की पूजा के लाभ।
दशहरे पर शमी के पेड़ की पूजा के लाभ (Dussehra Per Shami Ke Ped Ki Puja ke Labh)
1.यदि आपके ऐसा लगता है कि आपके घर में भूत,प्रेत या अनजान शक्तियों का वास है तो आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ काटों का हवन अवश्य करें।ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी।
2.अगर आपका स्वास्थय ठीक नहीं रहता तो आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ की एक छोटी सी लकड़ी अपने काले धागे में लपेट कर अपने गले में अवश्य धारण करें।ऐसा करने से आपका स्वास्थय जल्द ही ठीक हो जाएगा।
3.यदि आपको अपने किसी भी काम में सफलता नहीं मिल पाती तो आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करके उसकी कुछ पत्तियां अपने पास संभाल कर रख लें और कहीं पर भी जाएं तो इन पत्तियों को अपने साथ अवश्य ले जाएं।ऐसा करने से आपको सफलता अवश्य ही मिलने लगेगी।
4.अगर आप बहुत अधिक मेहनत करते हैं और फिर भी पर्याप्त धन को प्राप्त नहीं कर पाते तो आप विजयदशमी के दिन शमी के पेड़ की पूजा करके उसकी कुछ पत्तियां अपने धन स्थान पर अवश्य रखें।
5.यदि आप किसी कोर्ट केस में फंसे हुए हैं तो आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं और ऐसा प्रत्येक शनिवार करें। ऐसा करने से आपको कोर्ट केस से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।
6.दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने के बाद चीटियों को बूरा या कुछ मीठा अवश्य डालें।ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
7.यदि आप शनि की साढ़े साती या ढैय्या से परेशान हैं तो आप 40 दिनों तक शमी के पेड़ की पूजा अवश्य करें। ऐसा करने से आपको शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
8.अगर आप जीवन में अत्याधिक नकारात्मकता से घिरे हुए हैं और आपके मन में नकारात्मक विचार आते हैं तो आप दशहरे के दिन शमी का पौधा अवश्य लगाएं और रोज उसकी देखभाल करें। आपके ऐसा करने से आपकी यह समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
9.यदि आपकी कुंडली में शनि खराब है तो आपको दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे तेल का दीपक अवश्य जलाना चाहिए।ऐसा करने से शनि आपको शुभफल प्रदान करने लगेगा।
10.दशहरे के दिन आपको शमी का पौधा या पेड़ न तो उखाड़ना चाहिए और न हीं काटना चाहिए।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में अनेकों प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।