EID 2023: 22 या 23 अप्रैल कब है ईद-उल-फितर का पर्व

EID 2023: पूरी दुनिया में ईद का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि ईद का जश्न भारत और सऊदी में एक ही दिन देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि चांद को देखकर ही ईद तय की जाती है।;

Update: 2023-04-19 10:02 GMT

EID 2023: ईद (Eid) आपसी भाईचारे का त्योहार है। इस दिन मुस्लिम (Muslim) समुदाय के लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं। मध्य पूर्व में गुरुवार के दिन चांद दिखने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में ईद एक ही दिन भारत (India) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) में मनाई जा सकती है। रमजान का महीना पूरा होने के साथ ही चांद नजर आते ही ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं। मुस्लिम समुदाय इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाता है। 

इस्लामिक पंचांग के अनुसार, सऊदी अरब सहित मध्य पूर्व के अन्य देशों में शनिवार 22 अप्रैल, 2023 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। अगर चांद 21 अप्रैल को दिख जाता है और अगर 21 को चांद नहीं दिखता है तो ऐसे में 22 अप्रैल को 30 रोजा पूरा होने के बाद 23 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जाएगा। आपको बता दें कि सऊदी में ईद की छुट्टियां 13 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। जो ईद के बाद खत्म होंगी। सऊदी ने खाड़ी देश के सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे शव्वाल महीने का चांद गुरुवार की शाम को देखें। हालांकि, चांद दिखने की संभावना बेहद कम है।

ये भी पढ़ें- Eid Special Seviyan: घर पर बनाएं ईद स्पेशल बिना दूध वाली मीठी सेवइयां, यहां देखें बेहतरीन रेसिपी

ऐसे में संभावनाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि भारत और सऊदी में एक ही दिन ईद मनाई जाएगी। हिजरी कैलेंडर के अनुसार, हर साल ईद की तारीख बदलती रहती है। चांद दिखने के बाद इस्लामिक महीना शुरू होता है। इसी आधार पर ईद का त्योहार अलग-अलग दिनों पर मनाया जाता है। एक महीने के रोजे के खत्म होने पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमजान का पवित्र महीना 24 मार्च से शुरू हो गया है। इसके बाद 29 से 30 दिनों तक रोजे रखने के बाद चांद देखकर ईद का एलान किया जाता है। ऐसे में इस साल भारत में 22 अप्रैल 2023 को ईद मनाई जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News