Falgun Month 2021 : 28 फरवरी से शुरू होगा फाल्गुन माह, जानें क्यों है ये मास बहुत खास

  • फाल्गुन माह (Falgun month) में मनाए जाते हैं होली और महा शिवरात्रि का त्योहार (Holi and Maha Shivaratri festival)
  • फाल्गुन मास हिन्दू कैलेंडर (Hindu calendar) का अंतिम माह होता है।
  • फाल्गुन माह खुशियों व उल्लास का प्रतीक माना जाता है।
;

Update: 2021-02-26 06:34 GMT

Falgun Month 2021 : हिन्दू पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास (Falgun month) हिन्दू कैलेंडर (Hindu calendar) का अंतिम माह होता है। इस माह की पूर्णिमा तिथि को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इसे फाल्गुन माह के नाम से जाना जाता है। फाल्गुन माह खुशियों व उल्लास का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि फाल्गुन माह ग्रीष्म ऋतु यानी गर्मी के आगमन का संकेत देता है। इस साल फाल्गुन माह 28 फरवरी 2021, दिन रविवार से 28 मार्च 2021, दिन रविवार तक रहेगा। फाल्गुन माह में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शिव, भगवान विष्णु के साथ-साथ चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन माह के दौरान माता सीता की भी पूजा की जाती है। फागुन मास के दौरान कई त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली, महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज, फाल्गुन पूर्णिमा, फाल्गुन अमावस्या और आमलकी एकादशी प्रमुख हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार फाल्गुन माह की विशेषताओं के बारे में।



नई ऊर्जा और यौवन का प्रतीक

फाल्गुन माह बसन्त ऋतु के दौरान आता है। बसन्त ऋतु के कारण इस माह में प्रकृति सुंदर और यौवन रूप में होती है। वातावरण में नयापन, नई ऊर्जा का संचार होता है। मानों प्रकृति पूरी ऊर्जा, उत्साह से महक उठती है। वहीं लोगों में भी भी एक नई ऊर्जा और मस्ती का संचार होता है। कुदरत के नजरिए से फाल्गुन मास जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही यह माह धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

Also Read : Holi 2021 : होली की कहानी, जानें भगवान विष्णु ने अत्याचारी हिरण्यकश्यप से कैसे बचाई भक्त प्रहलाद की जान

फाल्गुन महीने में करें श्रीकृष्ण की पूजा

फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विशेष फलदायी होती है। फाल्गुन माह में फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण रिकॉर्ड शादियां होती हैं। संतान प्राप्ति की कामना करने वालों को इस माह में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • फाल्गुन माह में शीतल या सामान्य जल से स्नान करना चाहिए।
  • फाल्गुन माह में फल का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
  • फाल्गुन माह में नियमित रूप से भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करनी चाहिए।
  • फाल्गुन मास में पूजा के दौरान फूलों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना अति शुभ होता है।
  • फाल्गुन मास में नशीली चीजों और मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जितना संभव हो सके फाल्गुन माह में सभी प्रकार के दुर्व्यसनों से दूर रहें।
  • फाल्गुन माह में आपको अपनी साफ-सफाई और रहन-सहन को लेकर भी सौम्यता और शालीनता बरतनी चाहिए।

ऐसे करें पूजा पाठ

  1. फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करते समय फल एवं फूलों का उपयोग अधिकाधिक रूप से करना चाहिए।
  2. पूजा के दौरान भगवान शिव को बेल पत्ते अर्पित करने चाहिए।
  3. फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन देवताओं को अबीर और गुलाल अर्पित करना शुभ होता है।
  4. आर्थिक एवं दांपत्य सुख-समृद्धि के लिए माता पार्वती एवं देवी लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए।
  5. फाल्गुन मास में माता पार्वती एवं देवी लक्ष्मी को लाल रंग की चीजें अर्पित करनी चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News