Sawan 2021 : सावन माह के पहले दिन इन 5 चीजों में से कोई एक घर ले आएं , महादेव होंगे प्रसन्न

  • अब बहुत जल्दी ही सावन मास की शुरूआत होने वाली है।
  • सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है।
  • सावन माह रखे जाने वाले सोमवार के व्रत काफी लोकप्रिय और मनोकामना पूरी करने वाले होते हैं।
;

Update: 2021-07-07 02:22 GMT

Sawan 2021 : साल 2021 में अब बहुत जल्दी ही सावन मास की शुरूआत होने वाली है। इस बार सावन का 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इस माह रखे जाने वाले सोमवार के व्रत काफी लोकप्रिय और मनोकामना पूरी करने वाले होते हैं। हर कोई अपने तरीके से महादेव को प्रसन्न करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के पहले दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी कर आप महादेव को जल्दी प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में जो महादेव को अत्यंत प्रिय हैं।

ये भी पढ़ें : Lal Kitab : शत्रुओं को परास्त करने के ये अचूक उपाय ऐसे करें प्रयोग

भस्म

भोलेनाथ को भस्म अति प्रिय है। मान्यता है कि आप सावन मास के किसी भी दिन शिव मंदिर से भस्म लाकर उसे शिव पूजा में शामिल करते हैं और बची हुई भस्म को अपने धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख देते हैं तो आप पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है और आपके सभी कष्टों का निवारण होता है।

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष महादेव की सभी प्रिय चीजों में से एक है कहते हैं कि शिव साक्षात रुद्राक्ष में वास करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, अगर आप सावन मास के पहले दिन रुद्राक्ष को घर लाते हैं तो आपको सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।रुद्राक्ष व्यक्ति के जीवन के लिए अत्यंत शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है अगर आप सावन के पहले दिन रुद्राक्ष घर ला सकें तो आपके जीवन से परेशानियां दूर होने लगेंगी।

गंगाजल से भरा पात्र

जल और गंगाजल महादेव को अति प्रिय हैं। तभी तो शिवलिंग पर मात्र 1 लोटा जल अर्पित कर देने से महादेव प्रसन्न हो जाते हैं। सावन मास के पहले दिन जो भी लोग गंगाजल लाकर घर में रखते हैं और सावन माह में गंगाजल मिले जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं तो उन्हें महादेव के आशीर्वाद से जीवन पर्यन्त धन का अभाव नहीं रहता।

चांदी के बिल्व पत्र

पौराणिक कथाओं के अनुसार शिव पूजा में बिल्व पत्र का खास महत्व रहता है। यदि आप शिवजी को बेलपत्र अर्पित करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, लेकिन कई बार बिल्वपत्रों का मिलना संभव नहीं होता है, ऐसे में आप सावन माह के पहले दिन चांदी के पतले बिल्व पत्र बनवाकर घर लाते हैं और इसे प्रतिदिन शिवजी को अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में शुभ कार्यों का योग बनता है।

पारद के शिवलिंग

पारद का शिव से साक्षात संबंध माना गया है। इसलिए मान्यता है कि सावन में पारद के शिवलिंग घर लाकर इसकी रोजाना पूजा और अभिषेक करने से हर तरह के दोष दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि जो भी भक्त पारद शिवलिंग की पूजा करते हैं तो उनकी रक्षा स्वयं महाकाल करते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति, आरोग्य और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News