Gaj Kesari RajYog 2023: इस दिन से बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की चमकने वाली है तकदीर

Gaj Kesari RajYog 2023: इस साल मार्च के महीने में गजकेसरी योग बन रहा है। दो दिन बाद यानी 22 मार्च 2023 को गजकेसरी योग बन रहा है।;

Update: 2023-03-20 03:08 GMT

Gaj Kesari RajYog 2023: इस साल मार्च के महीने में गजकेसरी योग बन रहा है। दो दिन बाद यानी 22 मार्च 2023 को गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग मीन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से बनने वाला है। ग्रहों और सितारों की चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन गजकेसरी योग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखेगा। लेकिन कुछ खास राशि वालों के लिए यह योग तकदीर बदलने वाला होगा। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां...

22 मार्च 2023 बन रही गुरु चंद्र युति



1. मीन राशि- गुरु और चंद्रमा की युति मीन राशि में हो रही है। इसलिए इस राशि के जातकों पर इस गजकेसरी राजयोग का शुभ प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। अच्छे फल मिलेंगे। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्ते अच्छे होंगे। जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

2. कर्क राशि- गजकेसरी राजयोग का शुभ प्रभाव कर्क राशि पर देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी संभावना बन रही है। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग हैं। लंबे समय से जो काम अधूरे रह गए थे। अब उनका पूरा होने का समय आ गया है।

3. धनु राशि - धनु राशि वालों के लिए बृहस्पति-चंद्रमा की युति का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। मीडिया, ग्लैमर क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। कोई नई डील पक्की हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़ा फायदा होगा।

Tags:    

Similar News