Ganesh Chaturthi 2021: भगवान गणेश की आरती, जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा
अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश उत्सव में लोग अपने घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करके उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं। इसके बाद तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या जितने दिन भी दिन का आप संकल्प लेते हैं उस निश्चित दिन पर गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं। गणेश जी की पूजा के समय उनकी आरती सबसे जरूरी होती है जिसके बिना गणपति जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। गणपति जी की पूजा के बाद आरती कर लेने से पूजन में जो भी कमी रह जाती है वह पूरी हो जाती है और गणेश जी प्रसन्न होकर रिद्धि-सिद्धि का आशीर्वाद देते हैं। तो आइए पढ़ें भगवान श्रीगणेश जी की आरती।;
Ganesh Chaturthi 2021: पूरे देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। गणेश चतुर्थी का ये त्योहार आज 10 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार से शुरू होकर 19 सितंबर 2021 अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश उत्सव में लोग अपने घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करके उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं। इसके बाद तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या जितने दिन भी दिन का आप संकल्प लेते हैं उस निश्चित दिन पर गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं। गणेश जी की पूजा के समय उनकी आरती सबसे जरूरी होती है जिसके बिना गणपति जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। गणपति जी की पूजा के बाद आरती कर लेने से पूजन में जो भी कमी रह जाती है वह पूरी हो जाती है और गणेश जी प्रसन्न होकर रिद्धि-सिद्धि का आशीर्वाद देते हैं। तो आइए पढ़ें भगवान श्रीगणेश जी की आरती।
((श्रीगणेश जी की आरती))
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एकदन्त दयावन्त, चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी॥
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अँधे को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)