Ganesh Visarjan 2020 Kab Hai : भगवान गणेश का इस विधि से घर पर ही करें विसर्जन ,विघ्नहर्ता का मिलेगा पूर्ण आशीर्वाद
Ganesh Visarjan 2020 Kab Hai : गणेश विसर्जन 1 सितंबर 2020 (Ganesh Visarjan 1 September 2020) को किया जाएगा। जो भी व्यक्ति भगवान गणेश की स्थापना करता है उसे गणेश जी का विसर्जन (Lord Ganesh Visarjan) अवश्य ही करना पड़ता है। लेकिन कई बार कुछ समस्याओं के कारण कई लोग घर से बाहर जाकर गणेश जी का विसर्जन करने में असमर्थ होते हैं। लेकिन आप क्या आप जानते हैं कि आप घर ही भगवान गणेश का विसर्जन कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं गणेश विसर्जन किस प्रकार से करें भगवान गणेश का घर पर विसर्जन।;
Ganesh Visarjan 2020 Kab Hai : गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर भगवान गणेश की स्थापना (Lord Ganesha Sthapna) की जाती है और अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है। भगवान गणेश का विसर्जन किसी पवित्र नदी या सरोवर में ही करना चाहिए। लेकिन शहरों में नदी या सरोवर मिलने बहुत कठिन होते हैं। ऐसे में लोग अक्सर यही सोचते हैं कि वह भगवान गणेश का विसर्जन किस प्रकार से करें। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप घर में ही भगवान गणेश का विसर्जन किस प्रकार से कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं भगवान गणेश के घर पर विसर्जन की विधि।
घर पर भगवान गणेश की विसर्जन विधि (Ghar Per Bhagwan Ganesh Ki Visarjan Vidhi)
1. भगवान गणेश की स्थापना के बाद उनका विसर्जन अत्यंत आवश्यक होता है। यदि आप भगवान गणेश का विसर्जन किसी नदी, तालाब या सरोवर में नहीं कर सकते तो आप उनका विसर्जन घर पर ही कर सकते हैंष
2. आपको इसके लिए एक नई बाल्टी चाहिए। आप उस बाल्टी में शुद्ध जल भरें और साथ ही उसमें गंगाजल डालें।
3.इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। आप भगवान गणेश की उसी प्रकार से पूजा करें जैसी आप गणेश चतुर्थी से लेकर अब तक करते आएं हैं और उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाएं।
4. भोग लगाने के बाद एक पाटा लें और उस पर गंगाजल और गौमूत्र छिड़कें और उस पर साफ वस्त्र बिछाएं और स्वास्तिक बनाएं।
5. इसके बाद उस पाटे पर अक्षत रखें और गुलाब के फूल की पंखुड़िया उस पर रखें और कपड़े चारों कोनो पर सुपारी रखें।
6. सुपारी रखने के बाद गणेश जी को अपने स्थान से उठाकर उस पाटे पर रख स्थापित करें।
7.इसके बाद एक पोटली में चावल, गेहूं ,पंचमेवा और अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा रखें।
8.यह सभी चीजें रखें के बाद भगवान गणेश की आरती उतारें और उनकी जयघोष करें।
9. इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को पानी वाली बाल्टी में आदर के साथ रखें। जब भगवान गणेश की प्रतिमा उस पानी में घुल जाए तो उसे साफ पेड़ पौधों में डाल दें।
10. भगवा्न गणेश को अर्पित की हुई सभी वस्तुएं आप मंदिर में दान कर दें आप चाहें तो यह वस्तुएं किसी निर्धन व्यक्ति को भी दे सकते हैं।