Ganesh Visarjan 2020 Mein Kab Hai : जानिए क्यों किया जाता है भगवान गणेश का विसर्जन

Ganesh Visarjan 2020 Mein Kab Hai : गणेश विसर्जन साल 2020 में 1 सितंबर 2020 (1 September 2020) को किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश का विसर्जन (Lord Ganesha Visarjan) क्यों किया जाता है। क्या है इसके पीछे की मान्यता। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं क्यों किया जाता है भगवान गणेश का विसर्जन।;

Update: 2020-08-26 09:51 GMT

Ganesh Visarjan 2020 Mein Kab Hai : गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन भगवान गणेश की स्थापना (Lord Ganesha Sthapana) की जाती है और गणेश विसर्जन के दिन इनका विसर्जन लेकिन भगवान गणेश का विसर्जन करने के पीछे क्या रहस्य है। क्यों भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना के बाद उन्हें घर पर नहीं रखा जाता। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं गणेश विसर्जन के पीछे का रहस्य।

भगवान गणेश के विसर्जन की कथा (Bhagwan Ganesh Ke Visarjan Ki Katha)

पुराणों के अनुसार जब वेद व्यास जी भगवान गणेश को जब महाभारत की कथा सुना रहे थे तब उन्होंने गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को महाभारत सुनाने की शुरुआत की और गणेश जी आखें बंद करके ध्यान पूर्वक वेद व्यास जी से पूरी महाभारत सुन रहे थे। इसके बाद जब महाभारत की कथा पूरी हुई तब वेद व्यास जी ने देखा गणेश जी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। भगवान गणेश जी के तापमान को कम करने के लिए वेद व्यास जी ने तुरंत वहां मौजूद कुंड में भगवान गणेश को डूबकी लगवाई।

इसी कारण मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को घर लाकर उनकी स्थापना की जाती है और पूरे विधान से उनकी पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय में भगवान गणेश के कान में सभी भक्त अपनी मनोकामनाएं बोलते हैं। जिसे सुनकर भगवान गणेश का तापमान बढ़ जाता है। उसी तापमान को कम करने के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाता है। इसके साथ एक मान्यता यह भी है कि ईश्वर को कोई भी बांधकर नहीं रख सकता।

भगवान गणेश को गणेश चतुर्थी पर घर लाकर एक ओर उन्हें भूलोक ले तो आते हैं। लेकिन उनका सही मायने में स्थान स्वर्गलोक ही है। इसी कारण से कहा जाता है कि भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करके उन्हें स्वर्ग लोक भेज दिया जाता है। जिससे वह सभी देवी देवताओं को यह बता सकें कि भूलोक का क्या हाल है। उनके भक्तों की मनोकामनाएं वह पूरी कर सकें। ऐसी कई मान्यताएं गणेश विसर्जन को लेकर पढ़ने और सुनने में आती है।  

Tags:    

Similar News