Ganesh Chaturthi 2022: गणेशोत्सव आज से, जानें अपने शहर में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Ganesh Chaturthi 2022: पूरे देश में आज से गणेशोत्सव की धूम मच जाएगी। आज जगह-जगह गणेश स्थापना की जाएगी और भक्त लोग गणपति की साधना में लीन हो जाएंगे।;
Ganesh Chaturthi 2022: पूरे देश में आज से गणेशोत्सव की धूम मच जाएगी। आज जगह-जगह गणेश स्थापना की जाएगी और भक्त लोग गणपति की साधना में लीन हो जाएंगे। गणेशोत्सव के दौरान भक्त गणेश जी की प्रतिमा अपने घर या मंदिर आदि में लाकर स्थापित करते हैं और पूरे 10 दिनों तक विधिवत पूजा करके प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं। वहीं क्या आप जानते हैं कि, अगर आप भी गणेश स्थापना करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आपके शहर में स्थापना का मुहूर्त क्या होगा। तो आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में गणपति स्थापना के शुभ मुहूर्त के बारे में...
देश के प्रमुख शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शहर का नाम | गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त |
नई दिल्ली | सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 01:38 बजे तक |
पुणे | सुबह 11:20 बजे से दोपहर 01:50 बजे तक |
चेन्नई | सुबह 10:55 बजे से लेकर दोपहर 01:24 बजे तक |
जयपुर | सुबह 11:01 बजे से लेकर दोपहर 01:43 बजे तक |
हैदराबाद | सुबह 11:01 बजे से लेकर दोपहर 01:31 बजे तक |
नोएडा | सुबह 11:04 बजे से लेकर दोपहर 01:37 बजे तक |
चंण्डीगढ | सुबह 11:06 बजे से लेकर दोपहर 01:40 बजे तक |
गुरुग्राम | सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 01:39 बजे तक |
कोलकाता | सुबह 10:20 बजे से लेकर दोपहर 12:52 बजे तक |
मुम्बई | सुबह 11:24 बजे से लेकर दोपहर 01:54 बजे तक |
बैंगलूरू | सुबह 11:06 बजे से लेकर दोपहर 01:34 बजे तक |
अहमदाबाद | सुबह 11:04 बजे से लेकर दोपहर 01:37 बजे तक |
गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि के दिन प्रतिमा विसर्जन के बाद संपन्न होता है। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिसके बाद पूरे दस दिनों तक इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)