Gangajal ke Totke : गंगाजल करता है मानव का कल्याण, जानिए कैसे पाएं कर्ज से मुक्ति

Gangajal ke Totke : गंगाजल की महिमा अनंत है इसके गुण संसार में किसी भी व्यक्ति से छिपे नहीं है। हिन्दू धर्म ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी धर्मों में गंगा मां का महत्त्वपूर्ण स्थान है। गंगा की महिमा कई युगों से निरंतर चली आ रही है।;

Update: 2021-01-11 02:31 GMT

Gangajal ke Totke : गंगाजल की महिमा अनंत है इसके गुण संसार में किसी भी व्यक्ति से छिपे नहीं है। हिन्दू धर्म ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी धर्मों में गंगा मां का महत्त्वपूर्ण स्थान है। गंगा की महिमा कई युगों से निरंतर चली आ रही है। गंगाजल को शास्त्रों में अमृत कहा जाता है। वर्तमान दौर में भी लोग गंगाजल को लेने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु गंगातट पर आते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि कई युग पहले भागीरथ जी गंगाजी की निर्मल धारा को पृथ्वी पर अपने कठिन तप के बाद लेकर आये थे, राजा भागीरथ गंगा की धारा को हिमालय पर्वत के जिस मार्ग से लेकर मैदान में आए वह मार्ग जीवनदायनी दिव्य औषधियों व वनस्पतियों से भरा हुआ है। इस कारण भी गंगाजल को अमृत के समान माना जाता है। गंगाजल के कुछ टोटकों और उपायों के द्वारा आज भी धन समेत अनेक समस्‍याओं से निजात पाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं गंगाजल के टोटके के बारे में।

Also Read: Vidur Niti : इस गुण वाले पुरुष ढूंढने से भी नहीं मिलते, जानिए...

  • भगवान शंकर गंगाजल अर्पित करने से अति प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने वाले मनुष्य को मोक्ष और शुभ लाभ दोनों ही प्राप्त हो जाते हैं।
  • धन प्राप्ति, कारोबार में तरक्की और अच्छी नौकरी पाने के लिए भगवान शिव को बिल्वपत्र, कमल और गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर में हर प्रकार की संपन्नता आने लगेगी।
  • यदि आप पर कर्ज का भार अधिक बढ़ गया है या घर में आर्थिक तंगी आ गई है तो तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने कमरे में उत्तर-पूर्व कोण में रख दें। इससे आपकी हर परेशानी का हल हो जाएगा।
  • पुराणों के अनुसार गंगाजल को हमेशा घर पर रखने से सुख और संपदा बनी रहती है। इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भरकर रखें।
  • प्रतिदिन गंगाजल का सेवन करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए प्रतिदिन आप गंगाजल का सेवन जरुर करें।
Tags:    

Similar News