Gangajal Ke Upay: नहाने के बाद इन उपायों को करें फॉलो, घर की परेशानी हो जाएगी दूर

Gangajal Upay: सनातन धर्म में पूजा-पाठ से पहले स्नान का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि बिना स्नान किए पूजा-पाठ करने से देवी-देवता बहुत ही नाराज हो जाते हैं। यही कारण है कि लोग हर हाल में पूजा करने से पहले जरूर स्नान करते हैं। आइये हम जानते हैं कि नहाने के बाद व्यक्ति को कौन से कार्य करना चाहिए, जिससे धन की प्राप्ति होता है।;

Update: 2023-08-23 09:07 GMT

Gangajal Upay: सनातन धर्म में पूजा-पाठ से पहले स्नान का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि बिना स्नान किए पूजा-पाठ करने से देवी-देवता बहुत ही नाराज हो जाते हैं। यही कारण है कि लोग हर हाल में पूजा करने से पहले जरूर स्नान करते हैं। पूजा-पाठ के पहले स्नान करने से आ रही सभी बुरे विचार समाप्त हो जाते हैं, जिससे भगवान की उपासना में व्यक्ति का मन लगा रहता है। ऐसा करने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, नहाने के बाद कुछ ऐसा कार्य करने से धन की प्राप्ति होती है। आइये हम जानते हैं कि नहाने के बाद व्यक्ति को कौन से कार्य करना चाहिए, जिससे धन की प्राप्ति होता है।

नहाने के बाद इन कार्यों को करना बेहद शुभ

हिन्दू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग सुबह के समय स्नान करने के बाद अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही सुबह के समय स्नान करने के बाद लोग अपने घर में गंगाजल का छिड़काव करते हैं, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहें। वहीं, घर-परिवार में आर्थिक स्थिति अच्छी रहें।

स्नान के बाद करें हल्दी का छिड़काव

हिन्दू पंचांग की मानें तो नहाने के बाद हल्दी का छिड़काव करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। साथ ही ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, इस तरह की प्रक्रिया करने से भगवान की विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें... चंद्रयान-3 के लिए आज के दिन बेहद शुभ, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

ऐसी मान्यता है कि नहाने के बाद पूरे घर में नमक और पानी का पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में किसी तरह का नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है।  

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News