Garuda Purana: इन चीजों से दूरी बनाने में ही है भलाई, मृत्यु को करती है आमंत्रित

Garuda Purana: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस ग्रह में मनुष्य के बारे में पूरी विस्तार रूप से बताया गया है। यह वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ है। आइये इस गरुड़ पुराण के बारे में जानते हैं।;

Update: 2023-08-30 14:09 GMT

Garuda Purana: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इसमें मनुष्य के बारे में पूरी विस्तार रूप से बताया गया है। यह वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ है। शास्त्रों की मानें, तो गरुड़ पुराण का पाठ करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचता है। आइये इस गरुड़ पुराण के बारे में जानते हैं।

ग्रंथ में मृत्यु के बाद की स्थितियों पर डाला गया है प्रकाश

गरुड़ को पढ़ने या फिर सुनने का चलन घर पर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद कराया जाता है। इस ग्रंथ में मृत्यु के बाद की स्थितियों पर प्रकाश डाला गया है। इसके साथ ही यह माना गया है कि मृत्यु के बाद यदि घर पर इस गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाए, तो इससे आत्मा को शांति मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति को सद्गति भी मिलती है। साथ ही सदा के लिए भगवान के शरण में चले जाते हैं। 

ये भी पढ़ें... Vastu Shastra Tips: सुपारी के उपायों से आर्थिक तंगी से होगा छुटकारा, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

व्यक्ति को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए करता है प्रेरित

गरुड़ पुराण व्यक्ति को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने और अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। इस गरुड़ पुराण का पाठ करने से व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं। गरुड़ पुराण में ऐसी बहुत सारी चीजों के बारे बताया गया है, जिसके संपर्क में रहने से आपका जीवन खतरे में पड़ सकता है। साथ ही कहा गया है कि समय रहते इनसे दूरी बना लेना बहुत ही जरूरी है। इसमें बुरा दोस्त, चालाक नौकर, सांप के साथ अन्य चीज भी शामिल हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News