vastu shastra : महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए अपनाएं झाड़ू के उपाय

vastu shastra : कई लोग अपने जीवन में धन की देवी को खुश करने के लिए महालक्ष्मी की पूजा-पाठ और बाकी चीजों में अपना पूरा दिन लगा देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने घर में रखी वस्तुओं से माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।;

Update: 2020-09-21 10:50 GMT

vastu shastra : कई लोग अपने जीवन में धन की देवी को खुश करने के लिए महालक्ष्मी की पूजा-पाठ और बाकी चीजों में अपना पूरा दिन लगा देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने घर में रखी वस्तुओं से माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। आपको बता दें कि अपने घर में रखी हुई झाड़ू को कभी भी आप साधारण ना समझें। मामूली सी दिखने वाली झाड़ू भी आपको धनवान बना सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू और महालक्ष्मी के बीच बहुत गहरा नाता है। झाड़ू के साथ-साथ और भी बहुत सी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। जिन्हें जानकर आप धनवान शीघ्र ही बन सकते हैं। और अपने घर से गरीबी और दरिद्रता को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर से दरिद्रता को दूर करने के झाड़ू के उपायों के बारे में जरुरी बातें।

1. शास्त्रों में बताया गया है कि आपके घर में प्रयोग की जाने वाली झाड़ू प्लास्टिक की नहीं होनी चाहिए। प्लास्टिक की झाड़ू पूजा-पाठ में कभी इस्तेमाल नहीं होती है। जो व्यक्ति दीपावली पर प्लास्टिक की झाड़ू अपने घर में लाते हैं तो उनके जीवन में परेशानियां आती हैं। महालक्ष्मी कभी ऐसे घर में प्रवेश नहीं करती है। जिस घर में प्लास्टिक की झाड़ू प्रयोग की जाती है।

2. सूर्यास्त के समय कभी भी अपने घर में झाड़ू-पोंछा ना लगाएं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना घोर पाप माना गया है। सूर्यास्त के दौरान आपको अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर र्इश्वर की आराधना करनी चाहिए। अपने घर में दीपक जलाना चाहिए। और झाड़ू-पोंछा इस दौरान कभी नहीं करना चाहिए।

3. रसोईघर के सामने और बेडरूम के अंदर झाड़ू कभी भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता महालक्ष्मी का अपमान होता है। साथ ही साथ आपके घर में गरीबी आती है। झाड़ू को घर के बाहर खुले स्थान में भी नहीं रखना चाहिए। जब आप नए घर में प्रवेश करें तो पुराना झाड़ू लेकर उस नए घर में कभी नहीं जाना चाहिए। झाड़ू के ऊपर पैर रखने से या झाड़ू से किसी जानवर को मारने से व्यक्ति को नर्क भोगना पड़ता है। झाड़ू को हमेशा छिपाकर उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। जब भी आप नई झाड़ू खरीदें तो कृष्ण पक्ष में ही खरीदें। शुक्ल पक्ष में झाड़ू खरीदकर अपने घर कभी नहीं लानी चाहिए।

4. जब अचानक से झाड़ू टूटकर जगह-जगह गिरने लगे तो समझ लो कि आपके घर में गरीबी दस्तक देने वाली है। ऐसे में माता लक्ष्मी आपका घर छोड़कर कहीं और जा सकती हैं। अकसर कई लोग ऐसे होते हैं जो झाड़ू के टूटने पर तरह-तरह की चीजों से झाड़ू को बांध लेते हैं। जोकि गलत है। झाड़ू को हमेशा काले धागे अथवा लाल धागे से ही बांधना चाहिए। काले और लाल धागे से झाड़ू को बांधना बहुत ही शुभ होता है। और इससे झाड़ू टूटने का डर भी नहीं रहता है।

5. सपने में झाड़ू दिखाई देने से ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है। और वहीं गुरुवार या शुक्रवार को कभी घर से बाहर झाड़ू नहीं निकालनी चाहिए। और ऐसे में झाड़ू को कभी किसी अन्य को भी नहीं देना चाहिए। और जब भी आप नई झाड़ू खरीदें तो शनिवार के दिन ही खरीदें। और शनिवार को ही पुरानी झाड़ू को निकालें। माता लक्ष्मी बहुत ही प्यारी हैं वो अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करती हैं।   

Tags:    

Similar News