Gochar 2021 : आज बृहस्पति ने बदली अपनी राशि, एक क्लिक में जानें क्या होंगे इसके परिणाम
- गुरू ग्रह ने सोमवार रात 12 बजकर 22 मिनट पर बदली अपनी चाल
- कुंभ राशि में गुरु 13 सितंबर 2021 तक गोचर करेंगे देवगुरू बृहस्पति
- ज्योतिषविदों के मुताबिक, देश और दुनिया के लिए अभी माहौल बदलने वाला नहीं है।
;
Gochar 2021 : देव गुरु बृहस्पति आज (मंगलवार) से मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस साल में गुरु ग्रह का यह पहला राशि परिवर्तन होगा। अभी तक गुरु ग्रह अपनी नीच राशि में शनि के साथ गोचर कर रहे थे। अब शनि की ही राशि कुंभ में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में गुरु 13 सितंबर 2021 तक गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक, बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 06 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार यानि सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजकर 22 मिनट पर अपनी राशि बदलकर कुंभ में गए। यद्यपि कुंभ राशि भी शनि की ही राशि है जोकि बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी यही माहौल 13 महीने और पूर्व की भांति चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि देव गुरु बृहस्पति को सर्वाधिक शुभ एवं शीघ्रफलदाई ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह को धन, ज्ञान और सत्कर्म का कारक माना जाता है। सौरमंडल में यह विशाल ग्रहों में से एक है। जो कि विवाह और सुखी दाम्पत्य के कारक माने जाते हैं। और बृहस्पति देव देवताओं के गुरु माने जाते हैं। यह धनु व मीन राशि के स्वामी है। गुरू ग्रह की चाल बदलने के कारण कई राशियों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा तो कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर भी दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें : Gangaur 2021 : गणगौर की कथा सुनने और पढ़ने से मिलता है उत्तम वर और अखंड सौभाग्य का वरदान, एक क्लिक कर जानें व्रत की पूरी कहानी
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन अपने साथ अनेक राशियों के लिए धन लाभ, विद्या लाभ लेकर आता है। इस राशि परिवर्तन से गुरू ग्रह मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए खुशियों का पिटारा खोलने वाले हैं। इन लोगों को विद्या में सफलता तो मिलेगी ही साथ ही इनके लिए धन लाभ मामले में बहुत ही शुभ योग हैं। वहीं कर्क सिंह और कन्या राशि के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। इन लोगों को कई चिंताओं का सामना करना पड़ेगा। तुला, वृश्चिक राशि वालों को संतान सुख के साथ धन लाभ के योग हैं। इन लोगों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहेगा।
किन राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरू का गोचर
शुभ | मेष, वृषभ और मिथुन राशि |
अशुभ | कर्क, सिंह और कन्या राशि |
सामान्य | तुला और वृश्चिक राशि |
ज्ञान, कर्म और धन के कारक है गुरु
ज्योतिषाचार्य और कुण्डली विश्लेषक अनीष व्यास ने बताया कि बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इसके प्रभाव से जीवन में तरक्की और प्रगति के अवसर मिलते हैं। इन्हें ज्ञान, कर्म, धन, पुत्र और विवाह का भी कारक माना जाता है। इसी ग्रह के प्रभाव से कुछ लोग अध्यात्म में बहुत आगे बढ़ जाते हैं। गुरू ग्रह ज्ञान देने वाला होता है। माना जाता है कि देव गुरु बृहस्पति आध्यात्मिक ज्ञान और बुद्धि को प्रभावित करता है। जिस इंसान पर बृहस्पति का शुभ प्रभाव होता है उसे किसी चीज की कमी नहीं रहती। ऐसा इंसान यश और सम्मान पाता है।
ये हो सकता है असर
बृहस्पति के राशि बदलने के कारण लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार करने वाले लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ सुखद संकेत भी मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े कुछ लोगों को जनता का सहयोग मिल सकता है। बुद्धि और ज्ञान बढ़ेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां भी कम हो सकती है। जॉब-बिजनेस और अन्य कई मामलों में निष्पक्ष फैसले भी होने के योग बन रहे हैं।इसके अलावा देश की राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक स्थितियों में भी अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। वित्तीय व्यवस्था भी डगमगा सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)