Gochar 2021 : आज से किस राशि के जातकों के लिए होगी शुभ, अशुभ समय की शुरुआत, जानें किन लोगों का टाइम है अनुकूल

  • गोचर (Gochar) का सभी राशियों पर शुभ, अशुभ और सामान्य प्रभाव पड़ता है।
  • जानें, किन लोगों के कामकाज में रुकावटें आने की आशंका है।
  • जानें, किन लोगों की सेहत के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा।
;

Update: 2021-05-14 02:10 GMT

Gochar 2021 : ग्रह-नक्षत्र अथवा सौरमंडल में जब-जब कोई परिवर्तन होता है तो उसका शुभ और अशुभ असर सभी राशियों और प्रकृति पर पड़ता है। इस दौरान कुछ राशि के लोगों को तो कम परिश्रम करने पर भी अधिक लाभ प्राप्त हो जाता है तो कुछ राशि के लोगों को कठिन मेहनत के बाद भी कुछ नहीं मिल पाता तो कुछ राशि के लोगों को सामान्य लाभ ही मिलता है। तो आइए जानते हैं कुण्डली विश्लेषक अनीष व्यास के अनुसार सूर्य के गोचर से किल राशि के लोगों को शुभ, अशुभ और सामान्य समय से गुजरना पड़ेगा।

सूर्य के राशि बदलने से कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। इनको धन लाभ और तरक्की मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। इनके अलावा मेष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। लेकिन, वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को करीब एक महीने तक संभलकर रहना होगा। इन लोगों को धन हानि हो सकती है। कामकाज में रुकावटें आने की आशंका है। सेहत के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : अक्षया तृतीया और परशुराम जयंती के साथ वृषभ संक्रांति आज, जानें, इसका महत्व

कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए शुभ

वृषभ राशि में सूर्य का गोचर कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर काम में सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए अशुभ

वृषभ संक्रांति में मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य की स्थिति परेशानियां बढ़ा सकती हैं। किसी भी काम में कड़ी मेहनत करना होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। मानसिक तनाव बना रहेगा और इस वजह से एकाग्रता नहीं बन पाएगी। हानि से बचने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श करें। सावधान रहें।

मेष, कन्या और मकर राशि के लिए सामान्य

मेष, कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए वृष राशि का सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। सूर्य की वजह से कोई बड़ा परिवर्तन इन लोगों के जीवन में नहीं होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लापरवाही न करें, वरना हानि हो सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News