Gochar 2022: बुध 21 अगस्त को करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों की चमक सकती है किस्मत
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर होता है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। वहीं बुध ग्रह 21 अगस्त 2022, दिन रविवार को राशि परिवर्तन करने वाले हैं।;
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर होता है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। वहीं बुध ग्रह 21 अगस्त 2022, दिन रविवार को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस राशि परिवर्तन के दौरान बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच होते हैं। ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, ज्ञान, मित्र और व्यापार आदि के कारक ग्रह हैं। तो आइए जानते हैं बुध ग्रह के इस गोचर से किन राशियों को लाभ होने वाला है।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का राशि परिवर्तन कन्या राशि में ही होगा। ऐसे में बुध का यह गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। आपकी सेहत में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेंगे। इस दौरान धन की कमी दूर होगी। कारोबारी यात्रा शुभ फलदायी साबित होगी।
सिंह राशि
बुध के गोचर से सिंह राशि वालों को जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपकी सेहत में सुधार नजर आएगा। बिजनेस में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में आमदनी बढ सकती है।
कर्क राशि
बुध के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वाले जातकों को भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। गोचर की अवधि में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवारिक जीवन में खुशियां छायी रहेंगी। करियर में उन्नति की संभावना है। लेखन, पत्रकारिता और संचार के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही सभी कामों में सफलता मिलेगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)