Gochar 2022: दिवाली के बाद ये लोग हो जाएं सावधान, मंगल कर सकता है दंगल

Gochar 2022: ज्योतष शास्त्र की मानें तो नवग्रह मंडल में मंगल ग्रह को विशेष दर्जा प्राप्त है। मंगलदेव ग्रहों के सेनापति कहे जाते हैं, मंगल भूमि, साहस, पराक्रम आदि के कारक ग्रह भी है। वहीं ज्योतिष के अनुसार, कहा जाता है कि, मंगल ग्रह जब भी एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं तो उससे एक सप्ताह पहले ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं।;

Update: 2022-10-14 03:31 GMT

Gochar 2022: ज्योतष शास्त्र की मानें तो नवग्रह मंडल में मंगल ग्रह को विशेष दर्जा प्राप्त है। मंगलदेव ग्रहों के सेनापति कहे जाते हैं, मंगल भूमि, साहस, पराक्रम आदि के कारक ग्रह भी है। वहीं ज्योतिष के अनुसार, कहा जाता है कि, मंगल ग्रह जब भी एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं तो उससे एक सप्ताह पहले ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं। पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 30 अक्टूबर 2022 को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसी स्थिति में मंगल का यह गोचर कई राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि इस राशि परिपवर्तन के दौरान मंगल ग्रह कई राशि वालों की मुश्किलें और भी बढ़ा सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली के बाद होने वाले मंगल के इस राशिपरिवर्तन से किन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

मेष

मंगल के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना सकता है। उदर विकार हो सकता हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

वृषभ

दिवाली के बाद मंगल का यह राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए भी बहुत ही कष्टकारी माना जा रहा है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। मंगल के गोचर काल के दौरान आपके पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। आर्थिक मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।

मिथुन

मंगल का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित नहीं होगा। मंगल के इस गोचर काल के दौरान आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से वाद विवाद की आशंका रहेगी। परिवार को आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार और आर्थिक उन्नति में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं, वहीं जॉब में आपका अपने बॉस से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क

मंगल के गोचर से कर्क राशि के जातकों को भी सावधान रहने की जरुरत है। इस दौरान आप लोगों का खर्च बढ़ सकता है। कारोबार के मामले में आपको आर्थिक मुश्किलों से गुजरना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। फिजूलखर्ची आप पर हावी होगी जिससे आप परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों के मनमुटाव रहेगा।

मीन

मंगल के गोचर काल में आप लोग कोई भी नया काम ना करें, क्योंकि मंगलदेव के इस गोचर काल में आपको आर्थिक परेशानियां आ सकती है। खासतौर पर आप लोग इस दौरान जमीन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना बन रही है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News