Gochar 2022 Horoscope : 30 साल बाद शनि का स्वराशि में गोचर चमका देगा इन लोगों का भाग्य

Gochar 2022 Horoscope : : शनिदेव 29 अप्रैल को राशिपरिवर्तन कर रहे हैं। शनिदेव 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके बाद अब 29 अप्रैल को अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि ग्रह सबसे धीमी गति से राशि बदलने वाला ग्रह है। शनि ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई से तीन साल तक का समय लगता है।;

Update: 2022-04-16 02:23 GMT

Gochar 2022 Horoscope : शनिदेव 29 अप्रैल को राशिपरिवर्तन कर रहे हैं। शनिदेव 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके बाद अब 29 अप्रैल को अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि ग्रह सबसे धीमी गति से राशि बदलने वाला ग्रह है। शनि ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई से तीन साल तक का समय लगता है। पंचांग की मानें तो शनिदेव 24 जनवरी 2020 से अभी तक मकर राशि में ही गोचर कर रहे हैं। साल 2021 में शनि ने कोई राशिपरिवर्तन नहीं किया। परन्तु अब साल 2022 में 29 अप्रैल को शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में आ जाएंगे। कुंभ राशि में शनिदेव के प्रवेश करते ही कई राशि के जातकों का भाग्य चमक जाएगा। वहीं पंचांग की मानें तो करीब 30 साल के बाद शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में राशिपरिवर्तन करने जा रहें हैं। तो आइए जानते हैं कुंभ राशि में शनि के गोचर करने पर किन राशियों के जातकों का भाग्य चमक सकता है।

ये भी पढ़ें: Shakun Shastra : बेहद अशुभ होती हैं ये घटनाएं, देखते ही हो जाएं सावधान, वरना...

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर बहुत अच्छा साबित हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको मानसिक और आर्थिक तनाव समाप्त होंगे। वाद-विवाद समाप्त होगा। धन लाभ होने से धन से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। यात्रा से शुभ लाभ की प्राप्ति होगी।

मिथनु राशि

मिथुन राशि के जातक अब शनि ढैय्या से मुक्त होंगे, इस वजह से ये लोग राहत की सांस ले सकेंगे। आपकी वित्तिय स्थिति में इजाफा होगा। नौकरी-बिजनेस से लाभ मिलेगा। ऋण के बंधन से मुक्त होंगे। कई स्तोत्र से धन आपके पास आएगा। कारोबार में तरक्की होगी। कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलने पर मानसिक और शारीरिक परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। खुशियां आपके द्वार पर दस्तक देंगी। कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। अन्न-धन में बढ़ोतरी होगी। नौकरी से भी लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं।

धनु राशि

शनि के कुंभ राशि आने के बाद धनु के जातक शनि की साढ़े साती से मुक्त हो जाएंगे। धनु राशि वालों के रूके हुए काम अब बनने लगेंगे। संपन्नता आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा से धन लाभ होगा और कई क्षेत्रों से धन कमाएंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News