Gochar 2022: मकर राशि में बैठकर शनि किन सात राशि वालों के जीवन में लाएंगे बड़े बदलाव, जानें...
Gochar 2022: 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को शनि वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वहीं शनि अब मकर राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से 7 राशियां प्रभावित होंगी।;
Gochar 2022: 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को शनि वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वहीं शनि अब मकर राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से 7 राशियां प्रभावित होंगी। मान्यता के अनुसार, शनि के राशि बदलने से कई लोग इसके शुभ-अशुभ असर से प्रभावित होंगे। शनि के राशि परिवर्तन का असर खासतौर से धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों पर पड़ेगा। शनि के कारण इन 7 राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव होने की संभावना है। इनके अलावा शनि देव अन्य 5 राशियों को भी किसी न किसी तरह प्रभावित करेंगे।
शनि देव को अर्पित करें तिल का तेल
शनि के अशुभ असर से बचने के लिए मंदिर में जाकर शनि देव पर काले तिल चढ़ाएं और तिल का तेल चढ़ाएं। साथ ही तिल के तेल से ही मिट्टी का दीपक जलाएं। शनि देव को काला कपड़ा और नीले फूल चढ़ाएं। इस परंपरा के पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं।
एक कथा के मुताबिक रावण ने सभी ग्रहों को अपने अधीन कर लिया था। रावण शनि देव को बहुत प्रताड़ित करता था। जिससे शनि देव को बहुत पीड़ा होती थी।
जब हनुमान जी लंका पहुंचे थे तो उन्होंने शनि देव के शरीर पर लगाने के लिए तेल दिया था। ये तेल लगाने से शनि देव की पीड़ा दूर हो गई थी। एक अन्य कथा के मुताबिक एक बार शनि देव को अपनी शक्तियों पर घमंड हो गया तो वे हनुमान जी से युद्ध करने पहुंच गए।
हनुमान जी ने शनि को युद्ध में पराजित कर दिया। हनुमान जी के प्रहारों से शनि को बहुत पीड़ा हो रही थी। उस हनुमान जी ने शनि को शरीर पर लगाने के लिए तेल दिया था। तेल लगाने के बाद शनि देव की पीड़ा शांत हो गई थी। ऐसी ही मान्यताओं की वजह से शनि को तेल चढ़ाने की परंपरा प्रचलित है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)