Gochar 2022: राहु-केतु इन लोगों पर कर सकते हैं धन वर्षा, एक क्लिक में जानें कही आप भी तो नहीं हैं इनमें शामिल
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में दो ग्रहों का मायावी ग्रह कहा गया है। राहु केतु को छाया ग्रह माना जाता है और वहीं ये दोनों ही ग्रह कलयुग में सबसे प्रभावी ग्रह माने जाते हैं। राहु जहां जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक ग्रह है, वहीं केतु मोक्ष का कारक है। ये अशुभ फल देने के साथ शुभ परिणाम भी देते हैं। ये जीवन में अप्रत्याशित फल देते हैं।;
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में दो ग्रहों का मायावी ग्रह कहा गया है। राहु केतु को छाया ग्रह माना जाता है और वहीं ये दोनों ही ग्रह कलयुग में सबसे प्रभावी ग्रह माने जाते हैं। राहु जहां जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक ग्रह है, वहीं केतु मोक्ष का कारक है। ये अशुभ फल देने के साथ शुभ परिणाम भी देते हैं। ये जीवन में अप्रत्याशित फल देते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों के राशि परिवर्तन लगभग 18 माह महीने का समय लग जाता है वहीं इन ग्रहों की विशेष बात ये हैं कि, ये दोनों ग्रह हमेशा वक्रीय चाल ही चलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 अप्रैल 2022 को ये दोनों ही ग्रह राशि बदल चुके हैं। इस समय मेष राशि में राहु और तुला राशि में केतु गोचर कर रहे हैं।
राहु केतु के गोचर का प्रभाव
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर शुभ रहने वाला है। इस गोचर से आपको विशेष लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की हासिल होगी। वहीं आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाएंगे। इस दौरान आप अपने करियर पर विशेष ध्यान देंगे और ये समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु केतु का गोचर शुभ रहने वाला है। मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शेयर मार्किट से लाभ होने की संभावना है। वहीं बिजनेस और नौकरी से भी अपार लाभ मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए राहु केतु की स्थिति बहुत शुभ रहने वाली है। इसी कारण इन लोगों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। आमदनी में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी राहू-केतु का गोचर लाभप्रद रहने वाला है। आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के कई साधन उपलब्ध होंगे। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। किए गए प्रयासों का आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।