Gochar 2022: सावधान, 141 दिनों के लिए शनि हो रहे हैं वक्री, सभी राशियों को ऐसे करेंगे प्रभावित

Gochar 2022: शनिदेव 141 दिन के लिए वक्री हो रहे हैं। वक्री का अर्थ है कि, शनि अब उल्टी चाल चलेंगे। जब शनि वक्री होते हैं तो वे कष्ट में होते हैं। इसीलिए शनि को नाराज नहीं करना चाहिए। पंचांग के अनुसार, 05 जून 2022, दिन रविवार को प्रात: 03:16 बजे पर शनि वक्री होंगे। आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आइए इस बारे में जानते हैं।;

Update: 2022-06-02 02:13 GMT

Gochar 2022: शनिदेव 141 दिन के लिए वक्री हो रहे हैं। वक्री का अर्थ है कि, शनि अब उल्टी चाल चलेंगे। जब शनि वक्री होते हैं तो वे कष्ट में होते हैं। इसीलिए शनि को नाराज नहीं करना चाहिए। पंचांग के अनुसार, 05 जून 2022, दिन रविवार को प्रात: 03:16 बजे पर शनि वक्री होंगे। आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आइए इस बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: आपके जीवन से नहीं छंट रहे परेशानियों के बादल तो ज्येष्ठ मास में जरुर करें ये काम

मेष राशि

गलत कामों को करने से बचें। आपकी राशि पर राहु विराजमान है, इसीलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरुरत है। कमजोर व्यक्तियों की सेवा करें।

वृषभ राशि

धन के मामले में सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। बड़ी पूंजी का निवेश करने जा रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। ऑफिस में सभी से विनम्रता से बोलें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को शनिदेव कर्म के महत्व को समझने के लिए कह रहे हैं। जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करें। शनिदेव इस दौरान काफी कुछ सिखाने वाले हैं। सीखने के लिए तैयार रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसीलिए विशेष सावधानी बरतें। कर्ज लेने से बचें।

सिंह राशि

शनि आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा करने जा रहे हैं। हर प्रकार के गलत कामों को करने से बचें। लोभ से भी आपको दूर रहना होगा।

कन्या राशि

नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आफिस में आपके काम की सराहना होगी। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम में कमी ना आने दें।

तुला राशि

धन से जुड़े कामों में सावधानी करनी होगी। बाधा और परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी की सलाह काम आ सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। सेहत और धन से जुड़ी चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा। विवाह में देरी के संकेत है। शनि का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को शनि के नियम और अनुशासन का कठोरता से पालन करना होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है।

मकर राशि

मकर राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। क्रोध और अहंकार ना करें। इससे बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। लव पार्टनर की नाराजगी झेलनी भी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है। इस दौरान बचत करने में दिक्कत आ सकती है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मीन राशि पर शनि की साढ़े साती आरंभ हो चुकी है। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्य में भी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए धैर्य बनाए रखना होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)  

Tags:    

Similar News