Gochar 2022: शनि की ढेड़ी नजर के दायरे में आएंगे ये लोग, रहना होगा विशेष रुप से सावधान
Gochar 2022: 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को शनि के मकर राशि में प्रवेश करने पर कई राशि वाले जातकों की भी उल्टी गिनती शुरू हो सकती हैं और उनकी परेशानियां बढ़़ सकती हैं। शनि की टेड़ी नजर लोगों को काफी हद तक परेशान कर सकती है। तो आइए जानते हैं अब किन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और और ढैय्या शुरू होने वाली है।;
Gochar 2022: 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को शनि के मकर राशि में प्रवेश करने पर कई राशि वाले जातकों की भी उल्टी गिनती शुरू हो सकती हैं और उनकी परेशानियां बढ़़ सकती हैं। शनि की टेड़ी नजर लोगों को काफी हद तक परेशान कर सकती है। तो आइए जानते हैं अब किन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और और ढैय्या शुरू होने वाली है।
शनि की साढ़ेसाती
मकर में शनि के आने से धनु राशि वालों पर फिर से साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी और मीन राशि वालों को इससे राहत मिलेगी। धनु राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण है यानी पूरे साल शनि का शुभ फल मिलेगा। वहीं मकर और कुंभ राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती रहेगी। इन दोनों राशियों के लोगों को नौकरी, बिजनेस और सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
शनि की ढैय्या
वर्तमान में कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के मकर राशि में आते ही मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। यानी मिथुन राशि के लिए गोचर कुंडली में शनि अष्टम भाव में आ जाएगा और तुला राशि वालों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। इस वजह से इन 2 राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
राशियों पर रहेगी शनि की नजर
मकर राशि में शनि के आ जाने से कर्क राशि वालों पर शनि की सीधी दृष्टि रहेगी। हालांकि इससे कर्क राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा, लेकिन तुला राशि पर शनि की टेढ़ी नजर होने से इस राशि के लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और दौड़-भाग के भी योग बनेंगे। मेहनत भी ज्यादा होगी। वहीं मीन राशि वालों पर शनि की तीसरी दृष्टि भी रहेगी, लेकिन इसका कोई खास अशुभ प्रभाव नहीं होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)