Gochar 2022: शुक्र आज करने जा रहे राशि परिवर्तन, जानें इसके प्रभाव और उपाय
Gochar 2022: शुक्र ग्रह आज सुबह 09:53 बजे मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं मकर राशि में शनि और मंगल देव पहले से ही विराजमान हैं। मंगल और शनि ग्रह बहुत क्रूर ग्रह माने जाते हैं, जबकि शुक्र ग्रह को भौतिक सुख वैवाहिक सुख भोग-विलास शौहरत कला प्रतिभा सौन्दर्य रोमांस काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।;
Gochar 2022: शुक्र ग्रह आज सुबह 09:53 बजे मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं मकर राशि में शनि और मंगल देव पहले से ही विराजमान हैं। तथा मकर राशि में अब बुध और चंद्र के साथ ही पंचग्रही योग भी बन रहा है। मंगल और शनि ग्रह बहुत क्रूर ग्रह माने जाते हैं, जबकि शुक्र ग्रह को भौतिक सुख वैवाहिक सुख भोग-विलास शौहरत कला प्रतिभा सौन्दर्य रोमांस काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह के अच्छी स्थिति में होने पर जातक के जीवन में सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य, शारीरिक सुख और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। शुक्र की कृपा से जातक के भोग विलास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के इस गोचर के शुभ-अशुभ प्रभाव और उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2022: संकट निवारण का दिन है अमावस्या, घर में परेशानी हो तो कर लें ये काम
शुक्र का शुभ-अशुभ प्रभाव
शुक्र ग्रह के मकर राशि आ जाने से कोरोना महामारी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी। भौतिक सुख और वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में वृद्धि होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। मशीनरी समान महंगे हो सकते हैं। व्यापार में तेजी रहेगी। सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी। दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शुक्र के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है।
शुक्र ग्रह के उपाय
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी माता की पूजा करें।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए सफेद वस्त्र दान करें।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन खटाई न खाएं।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें