vastu shastra: जानिए मां लक्ष्मी कैसे लोगों पर रहती हैं हमेशा मेहरबान

vastu shastra: व्यक्ति की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो दूसरे लोगों को ही नहीं बल्कि देवी-देवताओं को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं। और इसी आकर्षण शक्ति के कारण लोग ही नहीं देवी-देवता भी उनके मुरीद बन जाते हैं।;

Update: 2020-10-25 06:54 GMT

vastu shastra: व्यक्ति की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो दूसरे लोगों को ही नहीं बल्कि देवी-देवताओं को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं। और इसी आकर्षण शक्ति के कारण लोग ही नहीं देवी-देवता भी उनके मुरीद बन जाते हैं। और उनकी उसी आदत के कारण अनेक देवता भी उनकी समय पड़ने पर मदद जरुर करते हैं। तो आइए आप भी जानें मां लक्ष्मी को अपनी तरफ आकर्षित करने वाली आदतों के बारे में।

1. सुबह-शाम अपने घर में पूजन के दौरान घंटी जरुर बजानी चाहिए। ध्यान रखें कि घंटी की आवाज आपके घर के प्रत्येक कोने में पहुंचनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में अपना वास बना लेती हैं। घंटी आपके घर में छोटी हो अथवा बड़ी घंटी हो लेकिन घंटी हमेशा आपके घर में पीतल की ही होनी चाहिए। किसी अन्य धातु की घंटी पूजास्थल पर नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि पीतल की ध्वनि बहुत ही मधुर होती है। और देवी-देवताओं को बहुत ही जल्दी आकर्षित करने की क्षमता रखती है। इसलिए आपको पीतल की घंटी ही घर में रखनी चाहिए।

2. घर के अंदर प्रतिदिन पूजा के दौरान गौमुत्र अथवा गंगाजल का छिड़काव जरुर करना चाहिए। गौमुत्र और गंगाजल का छिड़काव करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से घर में ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। अगर गौमुत्र का छिड़काव प्रतिदिन संभव ना हो तो गाय के गोबर से बने उपलों को जलाकर उसमें थोड़ा सा गुग्गल डालकर उसके धुंए को अपने घर में वास करवाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक शक्तियां और बुरी शक्तियां चली जाती हैं। और मां महालक्ष्मी की कृपा दृष्टि आपके घर और परिवार पर हो जाती है।

3.पूजाघर का झाड़ू-पोंछा हमेशा अलग ही रखना चाहिए। जिस झाड़ू-पोंछा से आप अपने घर की साफ-सफाई करते हैं उससे कभी भी पूजाघर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए। जिस घर में पूजा होती है और जिस पूजाघर में जो देव प्रतिमा आदि रखी होती हैं वहां की साफ-सफाई के लिए बिलकुल अलग से ही चीजें होनी चाहिए।

4. पश्चिम दिशा की तरफ मुंह रखकर पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। हमेशा ध्यान रखें की घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने कभी भी कोई मूर्ति अथवा देव प्रतिमा ना रखें। घर के प्रवेश द्वार तो तो भगवान की मूर्ति जरुर होनी चाहिए। लेकिन घर में प्रवेश करते समय ठीक सामने भगवान की मूर्ति नहीं दिखाई देनी चाहिए।

5. जिस घर अथवा परिवार में एकादशी नारियल की पूजा की जाती है। उस घर में ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसलिए अपने घर के मंदिर में एकाक्षी नारियल जरूर स्थापित करें। क्योंकि एकाक्षी नारियल आपके घर में माता लक्ष्मी को जल्द से जल्द आकर्षित करता है।

6. घर के जिस भी भाग में मंदिर की स्थापना की जाए ध्यान रखें कि वहां सूर्य की रोशनी अवश्य पहुंचनी चाहिए। अगर पूजाघर में सूर्य की रोशनी पहुंचती है तो किसी भी तरह की नाकारात्मक शक्तियां आपके घर में प्रवेश नहीं करती हैं। और इससे ऐसा होता है कि आपके घर में सूर्य भी सुबह-सुबह भगवान को नमन करता है। ऐसे घर में सभी देवी-देवता अपना वास बनाना चाहते हैं। इसलिए घर का मंदिर आपको इस हिसाब से ही आपको बनवाना चाहिए कि वहां सुबह-सुबह सूर्य की पहली किरण जरुर पहुंच सके। ऐसे घर और परिवार पर हमेशा मां महा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Tags:    

Similar News