Govardhan puja 2020: जानिए गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त
Govardhan puja 2020: गोवर्धन पूजा करने के पीछे मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण देवराज इंद्र का अभिमान चूर-चूर करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की देवराज इंद्र से रक्षा की थी।;
Govardhan puja 2020: गोवर्धन पूजा करने के पीछे मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण देवराज इंद्र का अभिमान चूर-चूर करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की देवराज इंद्र से रक्षा की थी। इस दिन खासतौर पर अन्नकूट बनाकर गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। तो आइए आप भी जानें कि कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा और गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। इस दिन घर में किसी जगह ज्यादातर आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत, गाय, ग्वालों आदि की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही परिक्रमा कर छप्पन भोग का प्रसाद बांटा जाता है।
वर्ष 2020 में गोवर्धन की तिथि
वर्ष 2020 में गोवर्धन पूजा 15 नवंबर 2020, दिन रविवार को मनाई जाएगी।
गोवर्धन पूजा का मुहूर्त: दोपहर 03:30 बजे से 05:42 बजे तक।
पूजा की कुल अवधि- 02 घंटे 12 मिनट
गोवर्धन पूजा की तिथि प्रारंभ और समाप्त
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 15 नवंबर 2020 सुबह 10:36 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 16 नवंबर 2020, सुबह 07:06 बजे।