Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा कब है, जानें इसका ये महत्व

Govardhan Puja 2022: साल 2022 में गोवर्धन पूजा कब है। जानें गोवर्धन पूजा की दिन और तारीख क्या होगी और गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है।;

Update: 2022-07-27 04:52 GMT

Govardhan Puja 2022: साल 2022 में गोवर्धन पूजा कब है। जानें गोवर्धन पूजा की दिन और तारीख क्या होगी और गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2022

गोवर्धन पूजा दिन और तारीख

 26 अक्टूबर, दिन बुधवार

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 

25 अक्टूबर शाम 04:20 बजे से

प्रतिपदा तिथि समापन 

26 अक्टूबर शाम 02:40 बजे

गोवर्धन पूजा हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है। जोकि दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। यह पर्व पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनायी जाती है और उसके बाद शुभ मुहूर्त में उनका पूजन करने की परंपरा है। यह परंपरा द्वापर युग ये चली आ रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा से पहले सभी ब्रजवासी भगवान इंद्र की पूजा करते थे। वहीं उस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा करना छोड़ दिया और गोवर्धन महाराज की पूजा करने लगे।

श्रीकृष्ण कहा था कि, इंद्र की पूजा करने से कोई लाभ नहीं मिलता है, जबकि गोवर्धन पर्वत हमारे गोधन का संरक्षण करता है। जिससे पर्यावरण भी शुद्ध होता है। इसीलिए सभी ब्रजवासियों को भगवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए।

भगवान गिरिराज को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। इस दौरान अनेक प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और गिरिराज जी को अर्पित किए जाते हैं।

इस दिन गायों को स्नान कराकर अच्छी तरह से उनको सजाया जाता है और शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि, ऐसा करने से आपको गाय, भगवान गोवर्धन और भगवान श्रीकृष्ण महाराज का आशीर्वाद मिलता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News