Govardhan Puja 2022 : गोवर्धन पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, होंगे इतने फायदे

Govardhan Puja 2022 : गोवर्धन पूजा का पर्व पांच दिवसीय दिवाली महापर्व में खास महत्व रखता है। इस दिन गाय और बछड़ों की सेवा की जाती है और इस दिन गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उनकी विशेष पूजा की जाती है। वहीं इस दिन अन्नकूट का पर्व भी मनाया जाता है और भगवान को 56 प्रकार के व्यंजन बनाकर उनका भोग लगाया जाता है।;

Update: 2022-10-25 09:28 GMT

Govardhan Puja 2022 : गोवर्धन पूजा का पर्व पांच दिवसीय दिवाली महापर्व में खास महत्व रखता है। इस दिन गाय और बछड़ों की सेवा की जाती है और इस दिन गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उनकी विशेष पूजा की जाती है। वहीं इस दिन अन्नकूट का पर्व भी मनाया जाता है और भगवान को 56 प्रकार के व्यंजन बनाकर उनका भोग लगाया जाता है और बाद में उस भोग को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। माना जाता है कि, गोवर्धन महाराज भगवान श्रीकृष्ण का ही साक्षात स्वरूप हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से गोवर्धन महाराज की पूजा संपन्न हो जाता है। वहीं अगर आप गिरिराज की पूजा की संपूर्ण विधि नहीं जानते हैं, तो आप कुछ विशेष मंत्रों का अपनी राशि के अनुसार जाप करके भी उनकी पूजा कर सकते हैं। इससे आपको गोवर्धन पूजा का पूर्ण फल तो प्राप्त हो ही जाएगा और साथ ही श्रीगिरिराज जी के संग में कान्हा जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। तो आइए जानते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन राशि के अनुसार किन मंत्रों का जाप करने से लाभ प्राप्त होता है और गिरिराज जी के संग में भगवान श्रीकृष्ण का भी आशीर्वाद मिलता है।

मेष

ऊँ श्री लक्ष्मीनारायण नम:

वृषभ

ऊँ गोपालाय उत्तर ध्वजाय नम:

मिथुन

ऊँ क्लीं कृष्णायै नम:

कर्क

ऊँ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम:

सिंह

ऊँ क्लीं ब्रह्माणे जगधारायै नम:

कन्या

ऊँ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:

तुला

ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:

वृश्चिक

ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम:

धनु

ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:

मकर

ऊँ श्रीं वत्सलायै नम:

कुंभ

ऊँ श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:

मीन

ऊँ क्लीं उद्धृाताय उद्धारिणे नम:

गोवर्धन पूजा के दिन विशेष मुहूर्त में गिरिराज जी का ध्यान करते हुए राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और गोवर्धन महाराज के साथ में भगवान श्रीकृष्ण जी का भी आशीर्वाद मिलता है। जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती है। साथ ही धन-धान्य, सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News