Govardhan Puja 2023: आज गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन से जुड़े खास नियम

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा श्रीकृष्ण भगवान को समर्पित है। हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। आइये जानते हैं कि आज के दिन क्या करें और क्या नहीं।;

Update: 2023-11-14 07:03 GMT

Govardhan Puja 2023: हर साल गोवर्धन की पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि के दिन की जाती है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। इस पर्व को लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन की पूजा करते हैं। जहां गोवर्धन पूजा के दिन कुछ कार्यो को करने की सलाह दी जाती है। वहीं इस दिन कुछ न करने की सलाह भी दी जाती है। आइये जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर यानी सोमवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से हो गई है और तिथि का समापन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर होगा। उदया तिथि को मानते हुए गोवर्धन पूजा 14 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है। 

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करना चाहिए 

  • गोवर्धन पूजा के दिन शरीर पर तेल की मालिश करना शुभ होता है। आज के दिन तेल स्नान करने की परंपरा चली आ रही है। इसलिए आज तेल मालिश करके ही स्नान करें। इसके बाद ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। 
  • गोवर्धन पूजा के दिन श्रीकृष्ण को  56 भोग लगाए जाने की परंपरा है। इसलिए आज के दिन श्रीकृष्ण भगवान को  56 भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करना शुभ होता है। 
  • गोवर्धन पूजा के दिन यानी आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से पहले घर के बाहर गोवर्धन पर्वत का चित्र जरूर बनाएं। आज के दिन ऐसा करना शुभ माना जाता है। 
  • गोवर्धन पूजा यानी आज उत्तर-पूर्व की दिशा में दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज के दिन इस दिशा में दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और शांंति बनी रहती है। 

गोवर्धन पूजा के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

  • गोवर्धन पूजा के दिन परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग पूजा न करें। आज के दिन घर के सभी सदस्य एक साथ पूजा करें। ऐसा करने से घर में शुभता आती है। 
  • गोवर्धन पूजा बंद कमरे यानी छत के नीचे न करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से पूजा करने का फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए इस बात का विशेष ख्याल रखें। 
  • ऐसा कहा जाता है कि गोवर्धन पूजा के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने पर पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है। आज के दिन अन्न की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। आज खासतौर पर 56 भोग प्रसाद को बर्बाद करने से पाप मिलता है। 

ये भी पढ़ें:- Bhai Dooj 2023: भाई दूज आज और कल दोनों दिन, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Tags:    

Similar News