Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के कितने दिन बाद लगेगा साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसके बारे में ज्योतिष की ये बात

Grahan 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, दिन शनिवार को लगेगा और इसके दो सप्ताह के बाद ही साल का पहला चंद्र ग्रहण 15 मई 2022, दिन रविवार को लगेगा। वहीं ज्योतिष के माने तो इतने कम अंतराल पर लगने वाले ग्रहण को बहुत अशुभ माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है।;

Update: 2022-04-16 09:46 GMT

Grahan 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2022 में केवल चार ग्रहण लगेंगे। जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, दिन शनिवार को लगेगा और इसके दो सप्ताह के बाद ही साल का पहला चंद्र ग्रहण 15 मई 2022, दिन रविवार को लगेगा। वहीं ज्योतिष के माने तो इतने कम अंतराल पर लगने वाले ग्रहण को बहुत अशुभ माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण और 15 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को आंशिक रहेगा और सात नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे इसलिए यहां इनका सूतक काल लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Holashtak 2022: जानें, होलाष्टक के दौरान किस तिथि को कौन से ग्रह का रहता है दुष्प्रभाव

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। यह दोपहर के 12:15 बजे से शाम के 04:07 बजे तक होगा। माना जा रहा है कि यह एक आंशिक ग्रहण होगा जो कि दक्षिणी- पश्चिमी अमेरिका पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। भारत में इसका प्रभाव न के बराबर होगा इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण की तिथि, समय और समय और स्थान

सूर्य ग्रहण की तिथि और दिन: शनिवार, 30 अप्रैल 2022

सूर्य ग्रहण का समय :दोपहर 12:15 बजे से सांय 04:07 बजे तक

सूर्य ग्रहण का स्थान: दक्षिणी- पश्चिमी अमेरिका पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर लगेगा जो कि एक आंशिक ग्रहण के रूप में होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण शाम को 04:29 बजे से 05:42 बजे तक होगा। इस बार ग्रहण यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया अफ्रीका और अटलांटिका में दिखेगा इसका प्रभाव भारत में नहीं रहेगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण की तिथि, समय और समय और स्थान

सूर्य ग्रहण की तिथि और दिन: शनिवार, 25 अक्तूबर 2022

सूर्य ग्रहण का समय : शाम 04:29 बजे से शाम 05: 42 बजे तक

सूर्य ग्रहण का स्थान: यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया अफ्रीका और अटलांटिका

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। यह ग्रहण सुबह के 07:02 बजे से 12:20 बजे तक होगा। माना जा रहा है कि इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा और यह भारत में भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल विशेष रूप से प्रभावी माना जाएगा और गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा।

चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और समय और स्थान

चंद्र ग्रहण की तिथि और दिन : रविवार, 15 मई 2022

चंद्र ग्रहण का समय: प्रातः 07:02 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

चंद्र ग्रहण का स्थान: दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिंद महासागर

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण

16 मई के बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगेगा। यह भी एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण में भी सूतक काल मान्य होगा। इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर में 01:32 बजे से होगी और जो कि शाम 07:27 बजे पूरा होगा।

चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और समय और स्थान

चंद्र ग्रहण की तिथि और दिन : मंगलवार, 08 नवंबर 2022

चंद्र ग्रहण का समय: दोपहर 01:32 बजे से शाम 07:27 बजे तक

चंद्र ग्रहण का स्थान: भारत, दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News