Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर करें राशि के अनुसार ये एक चीज का दान, सभी मनोकामना हो जाएंगी पूरी

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा का पर्व हिन्दू सनातन धर्म में पौराणिक काल से ही बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन सभी लोग अपने गुरु को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना, ध्यान और स्मरण के साथ में कई प्रकार के मंत्रों का जाप भी करते हैं। वहीं कुछ लोग अनेक चीजों का दान भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करते हैं।;

Update: 2022-07-11 07:50 GMT

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा का पर्व हिन्दू सनातन धर्म में पौराणिक काल से ही बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन सभी लोग अपने गुरु को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना, ध्यान और स्मरण के साथ में कई प्रकार के मंत्रों का जाप भी करते हैं। वहीं कुछ लोग अनेक चीजों का दान भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करते हैं। वहीं गुरु पूर्णिमा के दिन किया गया स्नान और दान भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन वस्तुओं का दान करते हैं तो इससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए जानते हैं इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन ऐसी क्या चीज का दान करें जिससे आपको गुरु के आशीर्वाद के साथ-साथ अक्षय पुण्य की भी प्राप्ति हो जाए और आपकी सभी मनोकामना की पूर्ति हो जाए।

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के लोगों को गुड़ और लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है।

वृष राशि

वृषभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस दिन वृषभ राशि के जातकों को अपने पूजा घर में घी की अखंड ज्योति जलानी चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही आप हरी मूंग का दान भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है।

सिंह राशि

मान्यताओं के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति की मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

कन्या राशि

ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करार अपने सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

तुला राशि

मान्यता है कि तुला राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

कहा जाता है कि वृश्चिक राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन बंदरों को चने और गुड़ खिलाने चाहिए। साथ ही गरीब छात्रों को किताबें व पढ़ने लिखने की चीजें दान करनी चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिरों में चने का दान देना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की नौकरी या व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को कपड़े, अन्न का दान देना चाहिए। साथ ही मंदिरों में काली उड़द का दान भी कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयां गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान देनी चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News