Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इस चीज का भोग, मारुति होंगे प्रसन्न

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के भक्त उनकी विधि विधान से पूजा की जाती है और उनको उनकी पसंद की चीजें अर्पित की जाती हैं। वहीं अगर हनुमान जयंती पर हनुमान की को राशि के अनुसार, उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए तो हनुमान जी जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं।;

Update: 2022-04-15 07:00 GMT

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के भक्त उनकी विधि विधान से पूजा की जाती है और उनको उनकी पसंद की चीजें अर्पित की जाती हैं। वहीं अगर हनुमान जयंती पर हनुमान की को राशि के अनुसार, उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए तो हनुमान जी जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। तो आइए जानते हैं, इस बजरंगबली को इस बार हनुमान जयंती पर आप किस चीज का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2022: 31 साल बाद हनुमान जयंती पर बन रहा ये संयोग, जानें इसका महत्व

मेष

बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

वृष

तुलसी बीज का भोग लगाना चाहिए।

मिथुन

तुलसी का पत्ता अर्पित करना चाहिए।

कर्क

गाय के घी में बेसन का हलवा बनाएं और पूजा के समय भोग लगाएं।

सिंह

जलेबी का भोग लगाएं।

कन्या

चांदी का अर्क चढ़ाना चाहिए।

तुला

मोतीचूर यानी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक

बेसन के लड्डू का भोग हनुमान जी को लगाएं। गाय के घी में बेसन के लड्डू बनाकर चढ़ाएं।

धनु

बंदूी के लड्डू और तुलसी के पत्ते का भोग लगाएं।

मकर

मोतीचूर का लड्डू अर्पित करना चाहिए।

कुंभ

सिंदूर का चोला अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं।

मीन

लौंग चढ़ाना चाहिए।  

हनुमान जी के 12 नाम

  1. ॐ हनुमान
  2. ॐ अंजनी सुत
  3. ॐ वायु पुत्र
  4. ॐ महाबल
  5. ॐ रामेष्ठ
  6. ॐ फाल्गुण सखा
  7. ॐ पिंगाक्ष
  8. ॐ अमित विक्रम
  9. ॐ उदधिक्रमण
  10. ॐ सीता शोक विनाशन
  11. ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
  12. ॐ दशग्रीव दर्पहा

महत्व

हनुमान जयंती के अवसर पर विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, लेकिन ध्यान रहे हनुमान जी की पूजा करते समय राम दरबार का पूजन अवश्य करें। क्योंकि माना जाता है कि राम जी की पूजा के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी रहती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News