Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर आज जरुर करें ये एक काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Hariyali Amavasya 2022: आज सावन माह की हरियाली अमावस्या है और आज के दिन पौधे लगाने से मनुष्य को दैवीय कृपा प्राप्त होती है। वहीं आज हरियाली अमावस्या के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं आज के दिन इन उत्तम योगों में किए गए शुभ कार्य विशेष रुप लाभदायी होते हैं। इसीलिए आज के दिन स्नान-दान-पुण्य के साथ में कोई ना कोई शुभ कार्य अवश्य करें।;

Update: 2022-07-28 01:25 GMT

Hariyali Amavasya 2022: आज सावन माह की हरियाली अमावस्या है और आज के दिन पौधे लगाने से मनुष्य को दैवीय कृपा प्राप्त होती है। वहीं आज हरियाली अमावस्या के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं आज के दिन इन उत्तम योगों में किए गए शुभ कार्य विशेष रुप लाभदायी होते हैं। इसीलिए आज के दिन स्नान-दान-पुण्य के साथ में कोई ना कोई शुभ कार्य अवश्य करें। वहीं आज के दिन किए गए टोटके भी जीवन में खुशहाली और सुख में वृद्धि करते हैं, इसीलिए अगर आपके जीवन में कोई दिक्कत-परेशानी चल रही है तो आज आप कुछ टोटके करके अपने जीवन की डगर को आसान बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में...

अमावस्या के टोटके 

आज हरियाली अमावस्या के अवसर पर एक नींबू लेकर उसे सुबह के समय घर के मंदिर में साफ करके रख दें। इसके बाद इसे अपने सिर से सात बार उतारकर चार बराबर भागों में काट लें और रात के समय चौराहे पर जाकर, चारों दिशाओं में इसको फ़ेंक दें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी और आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

अमावस्या के दिन मछलियों को आटे से बनी गोलियां जरूर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता आती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर मिश्रित आटा खिलाने से दुर्भाग्य का नाश होता है और सौभाग्य का उदय हो जाता है।

अमावस्या के दिन अपने घर में महादेव का पूजन और हवन अवश्य कराएं। ऐसा करने से आपको शिवकृपा के साथ में माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सकती है।

अमावस्या की रात यानि आज रात्रि में पांच लाल फूल और पांच दीये प्रज्जवलित कर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें। ऐसा करने से पितृों की कृपा प्राप्त होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News