Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर आज जरुर करें पीपल का ये उपाय और फिर देखें चमत्कार

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या का पावन पर्व आज पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। पवित्र नदियों और तीर्थस्थानों पर आज श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और साथ ही पितृों के निमित्त स्नान-दान और पुण्य के साथ-साथ तर्पण भी किया है। साथ ही अगर आज के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय भी किए जाएं तो पितृों की तृप्ति के साथ ही जीवन में धन-धान्य, सुख-शांति, वैभव के साथ-साथ ऐश्वर्य की भी वृद्धि होती है।;

Update: 2022-07-28 03:57 GMT

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या का पावन पर्व आज पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। पवित्र नदियों और तीर्थस्थानों पर आज श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और साथ ही पितृों के निमित्त स्नान-दान और पुण्य के साथ-साथ तर्पण भी किया है। साथ ही अगर आज के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय भी किए जाएं तो पितृों की तृप्ति के साथ ही जीवन में धन-धान्य, सुख-शांति, वैभव के साथ-साथ ऐश्वर्य की भी वृद्धि होती है और जीवन आनंद से भर जाता है। तो आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या के उपायों के बारे में...

आज शाम होने से पहले पीपल के वृक्ष की पूजा जरुर करें और पूजा में पीपल को जनेऊ, धूप, दीप आदि अवश्य अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें और भगवान श्रीहरि का ध्यान करते हुए पीपल वृक्ष की सात परिक्रमा करें।

हरियाली अमावस्या के दिन आज स्टील के लोटे में दूध, पानी, काले और सफ़ेद तिल और जौ मिश्रित करें, इसके बाद इसे पीपल की जड़ में अर्पित कर दें।

अमावस्या के दिन अपने पितृों का ध्यान करते हुए किसी गाय, ब्राह्मण अथवा जरूरतमंद भिखारी को भोजन खिलाएं।

अमावस्या को किसी कुएं में एक चम्मच दूध जरुर डाल दें और इस उपाय को प्रत्येक अमावस्या के दिन जरुर करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सभी दुःख समाप्त हो जाएंगे।

अमावस्या की रात आप काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी जरुर खिलाएं। अगर वह कुत्ता उसी समय रोटी खा लेता है तो आपके सभी दुश्मन उसी समय से शांत हो जाएंगे।

अमावस्या के दिन सुबह शाम घर के मंदिर और तुलसी की जड़ में घी का दीया अवश्य जलाएं। इस उपाय से आपके घर से कलह और दरिद्रता दूर जाती है।

अमावस्या के दिन शनिदेव पर सरसों का तेल, काले उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़ा और नीला पुष्प चढ़ाएं और इसके बाद शनि मंत्र "ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम।" का एक माला का जाप कों। ऐसा करने से शनि का प्रकोप शांत होता है।

अमावस्या के दिन सफद गाय को पांच फल जरुर खिलाएं। ऐसा करने से रोग-दोष और गरीबी से मुक्ति मिलती है और नौकरी व बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं।

आज के दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते या बिल्वपत्र ना तोड़ें। ऐसा करने पर भगवान शिव और मां लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News