Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार जरुर लगाएं ये एक पौधा, जीवन से दूर हो जाएंगे सारे संकट
Hariyali Amavasya 2022: सावन माह में चारों ओर हरियाली छाई रहती है, इस कारण से सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। माना जाता है कि, इस दिन पेड़-पौधे लगाने और उनकी सेवा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।;
Hariyali Amavasya 2022: सावन माह में चारों ओर हरियाली छाई रहती है, इस कारण से सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। माना जाता है कि, इस दिन पेड़-पौधे लगाने और उनकी सेवा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही जीवन में तरक्की भी बनी रहती है। सिर्फ इतना ही नहीं सभी कष्ट और संकट भी दूर होते हैं और साथ ही पितृदोष से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार कौन सा पौधा लगाना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोग आंवला और लाल चंदन का पौधा लगाएं। इससे कुंडली में स्थित दोषों से मुक्ति मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को गुलर का पौधा लगाना चाहिए। वहीं साथ ही आप लोग जामुन का पौधा भी लगाएं। इससे अनेक प्रकार के लाभ होंगे और आपको कष्टों से छुटकारा भी मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नीम और चंपा के फूलों का पौधा लगाना चाहिए। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और रोगों से छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोग पीपल और पलास का पेड़ लगाएं। इससे रुके हुए काम पूरे होंगे और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग बरगद का पेड़ लगाएं। इससे आपको पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और सरकारी कामों में सफलता और बिजनेस में फायदे भी होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग बेल और अशोक का पेड़ लगाएं। इससे आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और आपको ग्रहदोषों से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को अर्जुन का वृक्ष लगाना चाहिए। वहीं आप लोग आंवला का पौधा भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से बीमारी से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ भी होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को इस दिन नीम और आम का पेड़ लगाना शुभ होगा। ऐसा करने से आपको जीवन में सफलता मिलेगी और मन पर नियंत्रण रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को कनेर का पौधा लगाना चाहिए। इससे जीवन में आ रही समस्या का निदान होता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी और कोर्ट केस में सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को शमी और आम का पौधा लगाएं। इससे आपके जीवन में शांति आएगी और शनि की कृपा भी प्राप्त होगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को बेल और पीपल का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होगी और धन कामने के अवसर भी आपको मिल ही जाएंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)