Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज व्रत में क्या खाना उत्तम माना जाता है और क्या वर्जित, जानें...

Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज साल 2022 में 31 जुलाई, दिन रविवार को है। वहीं अगर आप हरियाली तीज व्रत रखने के बारे में सोच रही हैं तो आपको व्रत रखने से पहले इसके नियमों को भी जान लेना चाहिए। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तीज यानी हरियाली तीज को शास्त्रों में करवा चौथ व्रत के समान ही महत्व दिया जाता है।;

Update: 2022-07-26 04:02 GMT

Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज साल 2022 में 31 जुलाई, दिन रविवार को है। वहीं अगर आप हरियाली तीज व्रत रखने के बारे में सोच रही हैं तो आपको व्रत रखने से पहले इसके नियमों को भी जान लेना चाहिए। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तीज यानी हरियाली तीज को शास्त्रों में करवा चौथ व्रत के समान ही महत्व दिया जाता है। वहीं इस व्रत में खानपान के लिए भी विशेष बातों का ध्यान रखा जाता है। तो आइए जानते हैं इस बार हरियाली तीज व्रत में आप क्या सेवन कर सकती हैं और क्या नहीं।

हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आमतौर पर व्रत में कुछ भी खाना-पीना मना होता है। लेकिन अगर आप पहले से ही अस्वस्थ हैं तो ऐसे में आप दिन में दो से तीन बार फलों या फलों के रस का सेवन कर सकती हैं। जिससे आपके शरीर में जरुरी ऊर्जा बनी रहेगी। अगर आप तीज का व्रत रख रही हैं तो ऐसे में आप थोड़े-थोड़े समय पर जल का सेवन करती रहें। इससे आपको बार-बार लगने वाली भूख से निजात मिलेगी और शरीर को एक्टिव रखने के लिए भरपूर ऊर्जा भी मिलेगी।

अगर आप शुगर या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो ऐसे में आप व्रत रखने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें। तीज के व्रत में आप फलों का सेवन करने के अलावा फलों के जूस का भी सेवन कर सकती हैं। इससे आपके शरीर का इंसुलिन संतुलित रहेगा।

वहीं आमतौर पर व्रत में अन्न का सेवन करने की मनाही होती है। क्योंकि अन्न का सेवन करने से शरीर में आलस्य बढ़ता है और नींद आती है। जिससे व्रत खंडित होने का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं व्रत में मांसाहार का सेवन करने की सख्त मनाही होती है। क्योंकि मांसाहार में जीव हत्या होती है। जिससे व्रत खंडित हो जाता है।

हरियाली तीज व्रत में लहसुन और प्याज जैसे दुर्गन्ध देने वाली चीजों का सेवन ना करें।

वहीं अगर आप धुम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन करती हैं तो आप या तो हरियाली तीज का व्रत ना करें या इस दिन इन नशीले और मादक पदार्थों का सेवन ना करें।

तीज के व्रत के दौरान जंक फूड का सेवन करने से बचें। क्योंकि इससे नींद आने की समस्या बढ़ जाती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News