Hartalika Teej 2023: इस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज व्रत, जानें शुभ तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सब कुछ
Hartalika Teej 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्र पद माह में व्रत त्योहार का बहुत ही अधिक महत्व होता है। भाद्रपद मास के तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। तो आइये इस खबर में जानते हैं हरतालिका तीज व्रत के शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्वों के बारे में...;
Hartalika Teej 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। सनातन धर्म में किसी भी पर्व त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हरतालिका व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निराहार-निर्जला व्रत रखती है, इसके साथ ही भगवान शिव और पार्वती की पूजा भी करती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी कर सकती है। जो कुंवारी कन्या इस व्रत को करती है उसे मनोवांछित पति मिलने का आशीर्वाद मिलता है। ये पर्व हर साल मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे हरतालिका तीज व्रत की शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्वों के बारे में...
ये भी पढ़ें- September Festival 2023: सितंबर में मनाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण त्योहार, देखें पूरे माह की लिस्ट
हरतालिका तीज 2023 का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार को रखा जाएगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 17 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अगले दिन यानी 18 सितंबर दिन सोमवार को पूर्वाह्न 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस तिथि में शुभ मुहूर्त 18 सितंबर को प्रातः काल 6 बजकर 7 मिनट से लेकर 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
हरतालिका तीज व्रत 2023 का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। हरतालिका तीज व्रत के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की रेत की प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने की इच्छा से किया था। कहा जाता है कि जो भी महिलाएं इस व्रत को करती है उसे मनोवांछित पति और संतान की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से महिलाओं को दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2023 Date: जानें कब है 2023 में हरियाली तीज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि-आरती और क्या है माहात्म्य
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।