Holashtak 2022: आज से होली तक भूलकर भी न करें ये काम, वरना आप खुद देंगे अपनी बर्बादी को न्यौता!

Holashtak 2022: आज से होलाष्टक शुरू हो गया है। ऐसे में होली से 8 दिन पहले से कुछ कार्यों को करना मना होता है, आइए उनके बारे में आपको बताते हैं...;

Update: 2022-03-10 11:52 GMT

हिन्दू शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल होली का त्यौहार मनाया जाता है। जबकि, इसके आठ दिन पहले से होलाष्टक (Holashtak) लग जाता है। इस बार 17 मार्च को होलिका यानी छोटी होली (Holika 2022) और 18 मार्च को होली (Holi 2022) है। ऐसे में 8 दिन पहले यानी आज 10 मार्च से होलाष्टक (Holashtak Start Date) लग गया है। होलाष्टक के इन 8 दिनों में भूलकर भी कुछ कार्यों को करने की मनाही की गई है। मान्यता के इस दौरान किए गए कार्यों का फल नहीं मिलता है। साथ ही दुख-समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको उन कार्यों के बारे में बताते हैं जिन्हें भूलकर भी होलाष्टक (Holashtak 2022) के दौरान नहीं करना चाहिए...

होली से 8 दिन पहले न करें ये काम

  • होली से 8 दिन पहले से होलाष्टक लग जाता है। ऐसे में मांगलिक कार्यों को करने की मनाही है।
  • होलाष्टक के दौरान विवाह, अन्नप्राशन, मुंडन, नामकरण समेत 16 संस्कारों में से कोई भी कार्यों को होलाष्टक लगने के दौरान नहीं करना चाहिए। 
  • होलाष्टक के दौरान किए गए मांगलिक कार्यों का शुभ फल नहीं मिलता है।
  • हिन्दू धर्म में होलाष्टक के दौरान नया वाहन खरीदना मना किया गया है।
  • होलाष्टक के दौरान नए कार्य या नया बिजनेस शुरू करना भी मना है।
  • होलाष्टक के दौरान प्लॉट, मकान खरीदना या उसकी रजिस्ट्री भी नहीं करवानी चाहिए।
  • होलाष्टक के दौरान मकान बनाने का कार्य भी करना मना है। हालांकि, अगर ये काम पहले से ही चल रहा है तो जारी रख सकते हैं। 

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Tags:    

Similar News