Holi 2021 : होली पर करें ग्रह शांति के ये उपाय, दूर होंगे कष्ट और मिलेगा संतोष

  • होली (Holi) के पर्व को आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं।
  • होलाष्टक के दौरान क्रूर ग्रहों के प्रकोप के चलते व्यक्ति की बुद्धि भी मानसिक तनाव में रहती है।
;

Update: 2021-03-23 06:26 GMT

Holi 2021 : होली (Holi)  के पर्व को आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च 2021 से होलाष्टक (Holashtak) प्रारंभ हो चुके हैं और अब 28 मार्च 2021, दिन रविवार को होलिका दहन (Holika Dahan) और उसके बाद 29 मार्च 2021, दिन सोमवार को रंगों का उत्सव यानी होली मनायी जाएगी। होली के दिन जीवन में आ रही परेशानियों और कष्टों को दूर करने के लिए अनेक प्रकार के उपाय किए जाते हैं। वहीं होलाष्टक के दौरान क्रूर ग्रहों के प्रकोप के चलते व्यक्ति की बुद्धि भी मानसिक तनाव में रहती है तो इस दौरान ऐसा क्या करें कि जिससे व्यक्ति को शांति का एहसास हो और पूरे वर्ष आपसे कष्ट और परेशानियां दूर ही रहें। तो आइए जानते हैं होली के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

ये भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi 2021 : जानें, आमलकी एकादशी कथा, शुभ मुहूर्त, और महत्व

आने वाले नए संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों ही मंगल हैं और वहीं मंगल के कारक देव भक्त शिरोमणि हनुमान जी हैं। इसलिए इस दौरान हनुमान जी का पूजन करने से आप कष्टों, परेशानियों और क्रूर ग्रहों के प्रकोप से निजात पा सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। और इसके अगले दिन होली मनायी जाती है। वहीं शास्त्रों में होली की रात हनुमान जी का पूजन बहुत शुभ माना जाता है। होली की रात हनुमान जी का पूजन करने से आपको सभी कार्यों में सफलता, सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें : Pradosh Vrat 2021 : फाल्गुन मास का अंतिम प्रदोष व्रत है बहुत खास, एक क्लिक कर जानें इसकी पूजाविधि

  1. होली की रात आप स्नान आदि करके शुद्ध होकर किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने बैठकर उनकी पूजा करें।
  2. होली के रात पूजा में हनुमान जी को सिन्दूर, चमेली का तेल अर्पित करें और उन्हें लाल रंग का चोला चढ़ाएं।
  3. इसके बाद आप विधि-विधान से उनका पूजन करें।
  4. हनुमान जी को फूल-माला और प्रसाद आदि अर्पित करें।
  5. होली की रात हनुमान जी को प्रसाद में गुड़-चना चढ़ाएं।
  6. प्रसाद अर्पित करने के बाद आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद हनुमान जी की आरती करें।

इस प्रकार भक्तिभाव से पूजन करने पर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आपके कष्टों और परेशानियों का निवारण करके आपको अशुभ ग्रहों के प्रकोप से दूर रखते हैं। होली की रात की गई हनुमान जी की यह पूजा कष्टों के निवारण का अचूक उपाय है और आपको पूरे वर्ष हनुमान जी की कृपा की प्राप्ति होती रहती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News